Riyan Parag को वेपिंग केस में मिली बहुत बड़ी सजा, BCCI के एक्शन पर कप्तान हवा हुई टाइट

Summary :

BCCI Action on Riyan Parag Vaping: आईपीएल 2026 के इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग के खिलाफ एक विवाद उठ खड़ा हुआ, जब उन्हें पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में वेपिंग (ई-सिगरेट का इस्तेमाल) करते हुए देखा गया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हुआ, जिसके बाद इस मामले ने काफी तूल पकड़ा। अब क्योंकि भारत में ई-सिगरेट का इस्तेमाल और बिक्री करने पर बैन है, तो कई लोगों ने इसे गंभीर अपराध मानते हुए कयास लगाए थे कि रियान पराग को जेल तक हो…

BCCI Action on Riyan Parag Vaping: आईपीएल 2026 के इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग के खिलाफ एक विवाद उठ खड़ा हुआ, जब उन्हें पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में वेपिंग (ई-सिगरेट का इस्तेमाल) करते हुए देखा गया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हुआ, जिसके बाद इस मामले ने काफी तूल पकड़ा। अब क्योंकि भारत में ई-सिगरेट का इस्तेमाल और बिक्री करने पर बैन है, तो कई लोगों ने इसे गंभीर अपराध मानते हुए कयास लगाए थे कि रियान पराग को जेल तक हो सकती है।

Riyan Parag Vaping Controversy: BCCI ने रियान पराग के खिलाफ जारी किया बयान

ऐसे में अब, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस मामले में रियान पराग के खिलाफ एक ऑफिशियल बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने एक्शन लेते हुए रियान पराग पर 25% मैच फीस का जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही उन्हें आईपीएल के खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए निर्धारित कोड ऑफ कन्डक्ट के लेवल 1 का उल्लंघन का दोषी पाते हुए 1 डिमेरिट प्वाइंट भी दिया गया है। हालांकि, बीसीसीआई की ओर से यह भी साफ किया गया है कि रियान पराग पर इस मामले में कोई जेल की सजा या मैच से बैन नहीं लगाया गया है।

Riyan Parag Vape in Stadium: BCCI ने रिलीज में क्या कहा?

BCCI Action on Riyan Parag Vaping
BCCI Action on Riyan Parag Vaping (Source: Social Media)

वहीं बीसीसीआई ने अपनी रिलीज में कहा है कि, “रियान पराग को आईपीएल की कोड ऑफ कन्डक्ट के आर्टिकल 2.21 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो ‘खेल की प्रतिष्ठा को धूमिल करने वाले आचरण’ से संबंधित है। यह घटना दूसरी पारी के दौरान घटी, जब रियान को ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करते हुए देखा गया।”

BCCI Action on Riyan Parag Vaping
BCCI Action on Riyan Parag Vaping (Source: Social Media)

रियान पराग ने अपनी गलती को माना और मैच रेफरी अमित शर्मा के द्वारा लगाए गए पनीशमेंट को स्वीकार कर लिया। इसके बाद बीसीसीआई ने यह भी बताया कि वो आईपीएल की प्रतिष्ठा को बनाए रखने के लिए अन्य विकल्पों पर विचार कर रहे हैं, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

BCCI Action on Riyan Parag Vaping: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

BCCI Action on Riyan Parag Vaping
BCCI Action on Riyan Parag Vaping (Source: Social Media)

यह घटना तब सामने आई, जब पंजाब किंग्स के खिलाफ मुल्लांपुर में खेले गए लीग मैच के दौरान रियान पराग को ड्रेसिंग रूम में वेप करते हुए देखा गया था। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था, जिसके बाद इस मामले पर काफी चर्चा होने लगी थी। हालांकि, अब बीसीसीआई ने इस मामले को खत्म कर दिया है और रियान पराग को मिली सजा के बाद मामला शांत हो गया है।

Read more: Mumbai Indians के लिए प्लेऑफ में क्वालिफाई करना हुआ मुश्किल!, जानें SRH से हार के बाद क्या है सिचुएशन

 

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।