भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण आईपीएल 2025 को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। लेकिन इस बीच बीसीसीआई की नज़रे कही और भी है बीसीसीआई 2025-2027 साईकल के विश्व टेस्ट डब्ल्यूटीसी फाइनल की मेजबानी भारत में करने पर विचार कर रहा है और इस संबंध में एक प्रपोजल को बाद में ऑफिसियल रूप दिया जाएगा।
2021 से लेकर 2023 दोनों ही साईकल में इंग्लैंड ने डब्ल्यूटीसी खिताबी मुकाबले की मेजबानी की है।एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले महीने जिम्बाब्वे में आईसीसी की मुख्य कार्यकारी समिति के दौरान इस संबंध में चर्चा हुई थी, जहां बीसीसीआई का प्रतिनिधित्व आईपीएल के अध्यक्ष अरुण धूमल ने किया था।
जय शाह जो की पूर्व बीसीसीआई सचिव रह चुके हैं दिसंबर 2024 में ग्रेग बार्कले से पदभार संभालने के बाद अभी आईसीसी के अध्यक्ष हैं।
एक सोर्स ने बताया
“अगर भारत अगले WTC फाइनल में पहुंचता है, तो यह प्रशंसकों के लिए एक शानदार तमाशा होगा। अन्यथा भी (अगर भारत फाइनल में नहीं खेलता है), दो अन्य शीर्ष टीमों के बीच होने वाले मैच में बहुत से लोग दिलचस्पी लेंगे,”
इसके अलावा, शाह के कार्यकाल के दौरान भारत का प्रतिष्ठित आईसीसी टेस्ट इवेंट के फाइनल की मेजबानी करना उनके करियर के लिए एक उपलब्धि होगी।


Download Android App
Download iOS App




