‘एयरपोर्ट के बाहर पैर नहीं रखने देंगे…’ शाहरुख खान पर भड़का BJP नेता, बांग्लादेशी खिलाड़ी को खिलाने पर फूटा गुस्सा

Summary :

BJP Leader Calls Shah Rukh Khan Traitor: आईपीएल 2026 में एक बांग्लादेशी खिलाड़ी की एंट्री ने बड़ा राजनीतिक बवाल खड़ा कर दिया है। मामला इतना बढ़ चुका है कि अब खुलेआम धमकियां दी जा रही हैं। इस पूरे विवाद के सेंटर में हैं बॉलीवुड सुपरस्टार और केकेआर के को-ओनर शाहरुख खान। IPL 2026 के एक्शन में इन्ही की टीम में बांग्लादेशी खिलाड़ी को मोटी रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया था। BJP Leader Calls Shah Rukh Khan Traitor: KKR ने ख़रीदा बांग्लादेशी खिलाड़ी दरअसल, आईपीएल 2026 की नीलामी में मुस्तफिजुर रहमान को Kolkata Knight Riders ने 9.20 करोड़ रुपये…

BJP Leader Calls Shah Rukh Khan Traitor: आईपीएल 2026 में एक बांग्लादेशी खिलाड़ी की एंट्री ने बड़ा राजनीतिक बवाल खड़ा कर दिया है। मामला इतना बढ़ चुका है कि अब खुलेआम धमकियां दी जा रही हैं। इस पूरे विवाद के सेंटर में हैं बॉलीवुड सुपरस्टार और केकेआर के को-ओनर शाहरुख खान। IPL 2026 के एक्शन में इन्ही की टीम में बांग्लादेशी खिलाड़ी को मोटी रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया था।

BJP Leader Calls Shah Rukh Khan Traitor: KKR ने ख़रीदा बांग्लादेशी खिलाड़ी

BJP Leader Calls Shah Rukh Khan Traitor
BJP Leader Calls Shah Rukh Khan Traitor

दरअसल, आईपीएल 2026 की नीलामी में मुस्तफिजुर रहमान को Kolkata Knight Riders ने 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा। इसके बाद से ही सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में विरोध शुरू हो गया। उत्तर प्रदेश के पूर्व विधायक और बीजेपी नेता संगीत सोम ने शाहरुख खान पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें “गद्दार” तक कह डाला।

ANI से बातचीत में संगीत सोम ने कहा कि शाहरुख खान को जो कुछ भी मिला है, वह भारत और भारत के लोगों की वजह से मिला है, लेकिन वही पैसा वह ऐसे देश के खिलाड़ी पर खर्च कर रहे हैं, जो भारत के खिलाफ काम कर रहा है। उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे हालात में बांग्लादेशी खिलाड़ी को आईपीएल में खिलाना देश के साथ धोखा है। सोम ने यहां तक कह दिया कि किसी भी कीमत पर मुस्तफिजुर रहमान को भारत में खेलने नहीं दिया जाएगा और “एयरपोर्ट के बाहर पैर तक नहीं रखने देंगे।”

BCCI ने नहीं लिया कोई फैसला

BJP Leader Calls Shah Rukh Khan Traitor
BJP Leader Calls Shah Rukh Khan Traitor

इस पूरे विवाद पर BCCI ने फिलहाल संयम बरतते हुए ‘वेट एंड वॉच’ की नीति अपनाई है। बीसीसीआई ने साफ किया है कि जब तक सरकार की ओर से कोई निर्देश नहीं आता, तब तक किसी खिलाड़ी पर बैन लगाने का सवाल ही नहीं है। बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इनसाइड स्पोर्ट से कहा कि हालात संवेदनशील जरूर हैं, लेकिन बांग्लादेश कोई दुश्मन देश नहीं है और फिलहाल मुस्तफिजुर के आईपीएल खेलने पर कोई रोक नहीं है।

BJP Leader Calls Shah Rukh Khan Traitor
BJP Leader Calls Shah Rukh Khan Traitor

हालांकि, मुस्तफिजुर रहमान की आईपीएल में पूरी उपलब्धता अभी भी कुछ शर्तों पर निर्भर करेगी। अप्रैल में बांग्लादेश की न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज है और अगर Bangladesh Cricket Board ने एनओसी देने में देरी की, तो वह कुछ मैच मिस कर सकते हैं। वीजा को लेकर बीसीसीआई का कहना है कि कोई बड़ी दिक्कत नहीं दिख रही और टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए लिया गया वीजा आईपीएल तक बढ़ाया जा सकता है।

फिलहाल पूरा मामला राजनीति, क्रिकेट और कूटनीति के बीच फंसा हुआ है। शाहरुख खान पर लगे आरोपों और धमकियों के बीच अब सभी की नजरें भारत सरकार और बीसीसीआई के अगले कदम पर टिकी हैं।

Also Read: PCB ने की हदें पार, जेसन गिलेस्पी ने खोला पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड की अपमानजनक हरकतों का कच्चा चिट्ठा

Rahul Singh Karki