अर्शदीप सिंह के लिए पिछला साल उतार चढ़ाव वाला रहा लेकिन इस तेज गेंदबाज ने मंगलवार को कहा कि हाल के मैचों में नई गेंद से गेंदबाजी करने से उनका आत्मविश्वास बढ़ा।
HIGHLIGHTS
- अर्शदीप सिंह ने कहा पिछले 12 महीने मेरे लिए मिश्रित सफलता वाले रहे।
- मैंने कुछ मैच में अच्छा प्रदर्शन किया और मुझे कुछ नया सीखने को मिला।
- मैंने नई गेंद से गेंदबाजी करनी शुरू की विशेष कर धीमी विकटों पर।
- अर्शदीप सिंह ने अपने आईपीएल करियर में अब तक 51 मैच खेले हैं
अर्शदीप ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से कहा,‘‘पिछले 12 महीने मेरे लिए मिश्रित सफलता वाले रहे। मैंने कुछ मैच में अच्छा प्रदर्शन किया और मुझे कुछ नया सीखने को मिला। इसके साथ कुछ उतार-चढ़ाव भी रहे।’’इस तेज गेंदबाज ने कहा कि जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज जैसे सीनियर खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में नई गेंद से गेंदबाजी करने से एक गेंदबाज के रूप में उनमें निखार आया।
उन्होंने कहा,‘‘हाल में मैंने नई गेंद से गेंदबाजी करनी शुरू की विशेष कर धीमी विकटों पर। पिछले मैच में मैंने विशेष कर बाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए कुछ नई वेरिएशन आजमाई जो कारगर रही। इससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ा। मैं अपने कौशल को निखारने पर ध्यान दे रहा हूं।’’अर्शदीप ने कहा कि टीम में भूमिका स्पष्ट होने के कारण उन्हें मदद मिली। उन्होंने कहा,‘‘खिलाड़ियों की भूमिकाएं तय हैं। एक गेंदबाज होने के नाते आप जानते हैं कि की आपको शुरू में या बीच के ओवरों में गेंदबाजी करनी पड़ेगी। जब भूमिका स्पष्ट होती है तो आप अच्छा प्रदर्शन करते हैं।’’


Download Android App
Download iOS App






