देवदत्त पडिक्कल ने श्रीलंका दौरे का किया शानदार आगाज, महज इतनी गेंदों पर ठोक दिया शतक

Summary :

Devdutt Padikkal hit a brilliant Ton:  श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ वार्म-अप मैच में टीम इंडिया की तरफ से देवदत्त पडिक्कल का बल्ला चला. और ऐसा चला कि पहले टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली. लेफ्ट हैंड बैटर ने महज 121 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से शानदार सैंकड़ा जड़ा. उनकी पारी की बदौलत इंडियन टीम बेहतर स्थिति में पहुंच गई. Devdutt Padikkal hit a brilliant Ton देवदत्त पडिक्कल के बल्ले से आखिरकार टीम इंडिया के लिए एक बड़ी पारी निकली है. श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ वार्म-अप मैच में कर्नाटक के इस…

Devdutt Padikkal hit a brilliant Ton:  श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ वार्म-अप मैच में टीम इंडिया की तरफ से देवदत्त पडिक्कल का बल्ला चला. और ऐसा चला कि पहले टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली. लेफ्ट हैंड बैटर ने महज 121 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से शानदार सैंकड़ा जड़ा. उनकी पारी की बदौलत इंडियन टीम बेहतर स्थिति में पहुंच गई.

Devdutt Padikkal hit a brilliant Ton

Devdutt Padikkal hit a brilliant Ton
Devdutt Padikkal hit a brilliant Ton

देवदत्त पडिक्कल के बल्ले से आखिरकार टीम इंडिया के लिए एक बड़ी पारी निकली है. श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ वार्म-अप मैच में कर्नाटक के इस बैटर के बल्ले से जबरदस्त सेंचुरी निकली. 121 बॉल पर 14 शानदार चौकों की मदद से 103 रन ठोक डाले. पडिक्कल अपनी इस पारी के दौरान काफी संयमित दिखे. श्रीलंकाई टीम के किसी भी गेंदबाज ने उन्हें तंग नहीं किया. अपनी पूरी पारी के दौरान ये खिलाड़ी पूरी तरह सहज दिखे. देवदत्त पडिक्कल अपनी इस पारी को और बड़ी कर सकते थे. हालांकि बाकि खिलाड़ियों को मौका देने के लिहाज से टीम मैनेजमेंट ने इस बल्लेबाज को रिटायर्ड आउट घोषित कर दिया.

चौके के साथ शतक पूरा किया

Devdutt Padikkal
Devdutt Padikkal

अपना शतक देवदत्त पडिक्कल ने चौके के साथ पूरा किया. जो दिखाता है कि वो कितने आराम से बल्लेबाजी कर रहे थे. हालांकि इस दौरान वो थोड़े से भाग्यशाली भी रहे. जब पडिक्कल 99 के स्कोर पर थे, तब उन्हें एक जीवनदान मिला. जब उनका एक शॉट बॉलर के फॉलोथ्रू की तरफ चला गया. गेंदबाज ने डाइव लगाकर कैच लपकने की कोशिश की. मगर बॉल उनके हाथों से छिटक गई. पडिक्कल को मौका मिल गया अपना शतक पूरा करने का. उन्होंने ये किया भी और शतक के साथ टीम में अपनी दावेदारी पक्की कर ली.

प्लेइंग इलेवन में जगह पक्की की

Devdutt Padikkal Sai Sudharsan
Devdutt Padikkal Sai Sudharsan

देवदत्त पडिक्कल ने शतक के साथ श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में अपनी दावेदारी मजबूत कर ली. साई सुदर्शन चोट के चलते पूरी श्रृंखला से बाहर हो गए हैं. ऐसे में पडिक्कल की जगह लगभग पक्की हो चुकी है.

 

Read More: हार्दिक पंड्या का होगा IPL 2027 में ट्रेड? KKR के साथ जुड़ा नया अपडेट

Raj Kiran