Update on Shubman Gill’s Injury: शुभमन गिल श्रीलंका दौरे पर जाते ही चोटिल हो गए. उनके दाएं हाथ में चोट आई. जिस वजह से उन्होंने प्रैक्टिस टेस्ट मैच भी मिस कर दिया. उनकी जगह पर श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ वार्म-अप मैच में केएल राहुल टीम इंडिया की अगुवाई कर रहे हैं. वहीं इसी बीच गिल को लेकर अब जो खबरें आ रही हैं, वो भारतीय क्रिकेट के लिहाज से अच्छी खबर नहीं है.
Update on Shubman Gill’s Injury

श्रीलंका दौरा शुभमन गिल के लिए इंजरी लेकर आया. प्रैक्टिस मैच से पहले ही भारतीय कप्तान के हाथ में चोट लग गई. नेट प्रैक्टिस के दौरान गिल को ये इंजरी आई. तब वो फील्डिंग और कैचिंग का अभ्यास कर रहे थे. गेंद से चोट लगते ही शुभमन दर्द से कराह उठे. जिसके बाद टीम के फीजियो ने आकर उनका इलाज किया. हालांकि चोट इतनी गंभीर थी कि शुभमन को तत्काल आराम नहीं मिला. इसके बाद दोबारा वो प्रैक्टिस के लिए नहीं उतरे. साथ ही श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलााफ वार्म-अप मैच में भी शुभमन गिल को बाहर बैठना पड़ गया.

मैच के बीच भी शुभमन गिल केवल रनिंग का ही अभ्यास करते नजर आए हैं. उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. जिसमें वो टीम के फिटनेस व स्ट्रेंथनिंग कोच के साथ प्रैक्टिस करते हुए दिखे. इस दौरान शुभमन गिल ने दोबारा बैटिंग या फील्डिंग की प्रैक्टिस नहीं की. ऐसे में टीम मैनेजमेंट के साथ-साथ भारतीय क्रिकेट फैंस की भी टेंशन बढ़ गई है. 15 अगस्त से सीरीज शुरू हो रही है. ऐसे में उससे पहले शुभमन का फिट होना टीम के लिए बेहतर होगा.
काफी अहम रहेगी श्रीलंका सीरीज

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से श्रीलंका सीरीज टीम इंडिया के लिए काफी अहम रहने वाली है. ऐसे में भारतीय टीम कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेगी. गौरतलब है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में पहुंचने में इंडियन टीम नाकाम रही थी. इसके अलावा पिछले 18 सालों में इंडिया श्रीलंका के हाथों कभी कोई टेस्ट सीरीज नहीं हारी है. उस लिहाज से ये रिकॉर्ड भी दांव पर लगा हुआ है.
Read More: हार्दिक पंड्या का होगा IPL 2027 में ट्रेड? KKR के साथ जुड़ा नया अपडेट



Download Android App
Download iOS App




