ऋषभ पंत ने आधी रात को मांगी CM पुष्कर धामी से मदद, मुख्यमंत्री ने फौरन कर दी प्रॉब्लम सॉल्व

Summary :

Rishabh Pant & Pushkar Dhami: श्रीलंका दौरे पर गए टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत काफी खबरों में हैं. सोशल मीडिया पर 8 अगस्त को देर रात पंत ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम एक पोस्ट डाला. जहां उन्होंने अपनी जन्मभूमि में जमीन खरीदने के दौरान आई समस्याओं के बारे में बात की. अपने पोस्ट में पंत ने पुष्कर धामी को टैग भी किया था. सुबह उत्तराखंड के चीफ मिनिस्टर का जवाब भी आ गया. जिसके बाद पंत को तसल्ली मिल गई होगी. Rishabh Pant & Pushkar Dhami ऋषभ पंत ने शनिवार रात करीब 12.46 बजे…

Rishabh Pant & Pushkar Dhami: श्रीलंका दौरे पर गए टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत काफी खबरों में हैं. सोशल मीडिया पर 8 अगस्त को देर रात पंत ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम एक पोस्ट डाला. जहां उन्होंने अपनी जन्मभूमि में जमीन खरीदने के दौरान आई समस्याओं के बारे में बात की. अपने पोस्ट में पंत ने पुष्कर धामी को टैग भी किया था. सुबह उत्तराखंड के चीफ मिनिस्टर का जवाब भी आ गया. जिसके बाद पंत को तसल्ली मिल गई होगी.

Rishabh Pant & Pushkar Dhami

Rishabh Pant & Pushkar Dhami
Rishabh Pant & Pushkar Dhami

ऋषभ पंत ने शनिवार रात करीब 12.46 बजे अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक पोस्ट डाला. जिसमें वो उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को टैग करके लिखते हैं,

“@पुष्करधामी नमस्ते सर, आप कैसे हैं? उत्तराखंड का रहने वाला होने के नाते, मुझे यहां आए हुए काफी समय हो गया है. मैं दिल्ली से उत्तराखंड शिफ्ट होने के लिए ज़मीन खरीदने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन रहने के लिए कोई अच्छी और बड़ी जगह नहीं मिल पा रही है. मुझे अपना उत्तराखंड बहुत पसंद है. मेरी आपसे विनम्र विनती है कि ज़मीन खरीदने में मेरी मदद करें.”

“क्योंकि आजकल ज़मीन से जुड़े मामलों में स्पष्टता न होने के कारण यह बहुत मुश्किल काम हो गया है. इसके अलावा, एक ज़मीन का मामला भी अटका हुआ है जो मुझे तब मिलनी चाहिए थी जब मैं राज्य को प्रमोट कर रहा था. इन सब बातों को एक तरफ रखकर, मैं अपने मूल स्थान पर वापस आकर उत्तराखंड के विकास में योगदान देना चाहता हूं और अपने पहाड़ी लोगों के बीच रहना चाहता हूं. कृपया इस मामले पर ध्यान दें; 3 साल हो गए हैं और मुझे अभी तक कोई ज़मीन नहीं मिली है. आपके जवाब का इंतज़ार रहेगा, @पुष्करधामी सर.”

CM पुष्कर सिंह धामी का आया जवाब

Rishabh Pant
Rishabh Pant

ऋषभ पंत ने अपने ट्वीट में लिखा कि वो दिल्ली से परमानेंटली उत्तराखंड शिफ्ट होना चाहते हैं. उसी क्रम में वो उत्तराखंड में 3 साल से जमीन खरीदने का प्रयास कर रहे हैं. लेकिन उन्हें कोई जमीन नहीं मिल रही है. इसलिए इस बार पंत ने ट्वीट के जरिए सीधा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से स्पष्टता मांगी. बदले में उन्हें सीएम से जवाब भी आया. पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक्स हैंडल पर 8 अगस्त को सुबह करीब 8.26 बजे पंत के पोस्ट के रिप्लाई में लिखा,

Pushkar Dhami
Pushkar Dhami

“प्रिय ऋषभ, आप उत्तराखण्ड के गौरव हैं. आपने अपने शानदार खेल और उपलब्धियों से देश-दुनिया में देवभूमि का नाम रोशन किया है. अपनी मातृभूमि के प्रति आपका यह प्रेम और यहां वापस आकर योगदान देने की भावना अत्यंत सराहनीय है. आपके द्वारा उठाए गए विषय के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा है. वे शीघ्र ही आपसे संपर्क कर नियमानुसार हरसंभव सहयोग सुनिश्चित करेंगे.”

यहां देख सकते हैं पोस्ट:

 

Read More: हार्दिक पंड्या का होगा IPL 2027 में ट्रेड? KKR के साथ जुड़ा नया अपडेट

Raj Kiran