पिछले कुछ दिनों से यूपी की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। एक तरफ, SP प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने ‘PDA’ फ़ॉर्मूले में ‘पंडित’ को शामिल किया, तो सपा का ये कदम बहुजन समाज खेमे को पसंद नहीं आया। इसको लेकर बसपा की मुखिया मायावती ने सपा पर तीखा निशाना साधा। PDA में पंडित शामिल करने पर मायावती ने सपा को गिरगिट बता दिया।
मायावती ने एक्स पर क्या-क्या लिखा?
BSP चीफ मयावती ने सपा पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर आज शनिवार, सुबह-सुबह एक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, ” ’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ की नीति व सिद्धान्त पर अमल करने वाली सर्वसमाज-हितैषी अम्बेडकरवादी पार्टी है और यूपी में चार बार रही सरकार भी इसी के आधार पर चलायी है, जबकि समाजवादी पार्टी (सपा) अपनी संकीर्ण जातिवादी राजनीति व चुनावी स्वार्थ आदि की ख़ातिर जग ज़ाहिर तौर पर गिरगिट की तरह ही रंग बदलती रहती है।”
मायावती ने आगे लिखा,’इसी क्रम में सपा द्वारा प्रचारित इनका कथित ’पीडीए’ अर्थात् (पिछड़ा, दलित, अक्लियत) में पहले ’पी’ से ’पिछड़े’ प्रचारित करने के बाद अब, अपरकास्ट समाज में ख़ासकर ब्राह्मण समाज को बी.एस.पी. से तेज़ी से जुड़ता हुआ देख व उसी के आधार पर ही पार्टी उम्मीदवार भी बनाये जाने से विचलित होकर, सपा ने अब ’पी’ से ’पण्डित’ कर दिया है, जो इनके राजनीतिक छल व छलावे का एक और जीता-जागता प्रमाण नहीं तो और क्या है?”
उन्होंने आगे आरोप लगाया,”ऐसे राजनीतिक छल व छलावे कि राजनीति से किसी व्यक्ति विशेष का कुछ समय के लिए वक़्ती तौर पर थोड़ा भला तो हो सकता है, किन्तु इससे उस सम्पूर्ण समाज का भला कभी नहीं हो सकता है। इसलिए सर्वसमाज के लोगों को ऐसी छलावापूर्ण समाजवादी पार्टी (सपा) व उसकी ऐसी संकीर्ण जातिवादी राजनीति से ज़रूर सावधान रहना चाहिये, यह समय की माँग व सर्वसमाज के हित में भी है।”
1.जैसाकि सर्वविदित है कि बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.) ’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ की नीति व सिद्धान्त पर अमल करने वाली सर्वसमाज-हितैषी अम्बेडकरवादी पार्टी है और यूपी में चार बार रही सरकार भी इसी के आधार पर चलायी है, जबकि समाजवादी पार्टी (सपा) अपनी संकीर्ण जातिवादी राजनीति व…
— Mayawati (@Mayawati) August 8, 2026
PDA में पंडित में शामिल?

बता दें कि बीते दिनों सपा ने PDA के नए फॉर्मूले जारी किए। उन्होंने PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूले में नया राजनीतिक संदेश जोड़ा है। लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान सपा चीफ अखिलेश यादव ने कहा कि ‘PDA’ में ‘PD’ का मतलब ‘पंडित’ (पीड़ित पंडित) भी है, जिससे राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है कि आगामी यूपी चुनाव को देखते हुए सपा ब्राह्मण समाज को साधने की कोशिश कर रही है।



Download Android App
Download iOS App




