Hardik Pandya की वापसी को लेकर बड़ा अपडेट, 6 अक्टूबर को मैदान पर उतरने की उम्मीद

Summary :

हार्दिक पांड्या की लंबे समय बाद क्रिकेट मैदान पर वापसी की उम्मीद जगी है, क्योंकि उन्हें ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ इंडिया ए की वनडे टीम में शामिल किया गया है। फिटनेस क्लियरेंस मिलने पर हार्दिक 6 अक्टूबर को पहला वनडे खेल सकते हैं, हालांकि उनकी वापसी अभी पूरी तरह फिटनेस पर निर्भर है। लगातार चोटों के कारण टीम से बाहर चल रहे हार्दिक के लिए यह सीरीज भारतीय टीम में वापसी की दिशा में अहम कदम साबित हो सकती है।

इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की फिटनेस को लेकर लंबे समय से चल रही चिंता के बीच अब राहत की खबर सामने आई है। दरअसल इंडियन क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए इंडिया ए की टीम में शामिल किया है। अगर उन्हें फिटनेस की आखरी मंजूरी मिल जाती है, तो हार्दिक लंबे समय के बाद 6 अक्टूबर को मैदान पर वापसी कर सकते हैं।

हार्दिक ने साल 2018 के बाद से कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है। टेस्ट क्रिकेट से दूरी के बावजूद उन्होंने लिमिटेड ओवरों के क्रिकेट में खुद को दुनिया के बेहतरीन तेज गेंदबाजी ऑलराउंडरों में शामिल किया। हालांकि, पिछले कुछ सालों में बार-बार होने वाली चोटों ने उनकी मुश्किलें बढ़ाई हैं। लगातार फिटनेस की परेशानिंयों के कारण भी टीम मैनेजमेंट के सामने उन्हें लेकर कई चुनौतियां रही हैं।

ऑस्ट्रेलिया ए सीरीज से होगी वापसी?

Hardik Pandya Comeback In Australia A Series
Hardik Pandya Comeback In Australia A Series (Source: Google)

ऑस्ट्रेलिया ए का भारत दौरा 22 सितंबर से शुरू होगा। इस दौरे पर भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच शुरुआत में दो मल्टी-डे मुकाबले खेले जाएंगे। हालांकि हार्दिक इन मैचों का हिस्सा नहीं होंगे, क्योंकि उनकी नजर वनडे सीरीज पर होगी। जिसका पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को खेला जाएगा, इसके बाद 9 और 11 अक्टूबर को बाकी दो वनडे मैच होंगे। हालांकि, हार्दिक का इन मुकाबलों में खेलना उनकी फिटनेस और BCCI से मिलने वाली आखरी मंजूरी पर डिपेंड करेगा।

BCCI ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ इंडिया ए के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है, जिसमें 15 खिलाड़ियों को जगह मिली है। हार्दिक पांड्या का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। इंडिया ए की वनडे टीम की कमान रुतुराज गायकवाड़ के हाथों में होगी, जबकि देवदत्त पडिक्कल को वाइस कैप्टन बनाया गया है।

Hardik Pandya Comeback On Field: चोटों ने बढ़ाई हार्दिक की परेशानी

Hardik Pandya Injury
Hardik Pandya Injury (Source: Google)

हार्दिक पांड्या की फिटनेस पिछले काफी समय से चर्चा का विषय बनी हुई है। हाल ही में खबरें सामने आई थीं कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस उन्हें फिटनेस क्लियरेंस देने के प्रोसेस में था और वह जल्द वापसी कर सकते हैं। लेकिन इसी बीच ट्रेनिंग के दौरान उनके पैर में दोबारा चोट लगने की खबर ने हर किसी की चिंता बढ़ा दी।

इसी वजह से वह अफगानिस्तान के खिलाफ 13 सितंबर से शुरू होने वाली सीरीज के लिए इंडियन टीम में जगह नहीं बना सके। अब ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ वनडे सीरीज उनके लिए वापसी का एक अहम मौका हो सकती है। हालांकि, टीम में नाम शामिल होने के बावजूद हार्दिक को मैच खेलने की परमिशन तभी मिलेगी जब वह पूरी तरह फिट अनाउंस किए जाएंगे।

2018 के बाद टेस्ट से बनाई दूरी

Hardik Pandya In Test
Hardik Pandya In Test (Source: Google)

हार्दिक पांड्या ने 2018 के बाद टेस्ट क्रिकेट से दूरी बना ली थी। इसके बाद उनका पूरा फोकस लिमिटेड ओवरों के क्रिकेट पर रहा। उनकी बल्लेबाजी के साथ-साथ तेज गेंदबाजी करने की एबिलिटी ने उन्हें इंडियन टीम के लिए बेहद खास खिलाड़ी बना दिया है। हालांकि, चोटों की वजह से वह लगातार लंबे समय तक मैदान से बाहर होते रहे हैं। यही वजह है कि इंडियन टीम मैनेजमेंट उनके वर्कलोड और फिटनेस को लेकर काफी अलर्ट रहता है। अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि क्या हार्दिक 6 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ वनडे मुकाबले में वापसी कर पाएंगे या नहीं।

इंडिया ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए का पूरा शेड्यूल

India A Vs Australia A Full Schedule
India A Vs Australia A Full Schedule (Source: Google)

22-25 सितंबर: पहला मल्टी-डे मैच
29 सितंबर-2 अक्टूबर: दूसरा मल्टी-डे मैच
6 अक्टूबर: पहला वनडे
9 अक्टूबर: दूसरा वनडे
11 अक्टूबर: तीसरा वनडे

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ इंडिया ए की वनडे टीम

India A Team
India A Team (Source: Google)

प्रियांश आर्य, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल (उपकप्तान), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रजत पाटीदार, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, विप्रज निगम, अर्शिन कुलकर्णी, अरशद खान, नमन धीर, हार्दिक पांड्या*, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), गुरजापनीत सिंह और यश ठाकुर।

Read More: Team India At Asian Games 2026: खिलाड़ियों को नहीं मिलेगा 5-स्टार होटल, BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताई वजह

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।