फिर होगी IND – PAK की टक्कर! मुकाबले से पहले जानिये पिच का हाल और दोनों टीमों की Playing XI

Summary :

IND vs PAK Womens World Cup 2025: पिछली बार जब भारत और पाकिस्तान की महिला टीमें वनडे वर्ल्ड कप में आमने-सामने आई थीं, तब नतीजा वही रहा जिसकी आप उम्मीद करेंगे। भारत की एकतरफा जीत हुई। सिर्फ यही नहीं दोनों देशों के बीच मुकाबले अक्सर एकतरफा ही रहे हैं। पाकिस्तान की महिला टीम अब तक भारत को किसी भी वनडे मैच में नहीं हरा पाई है। दोनों टीमों के बीच अब तक 11 मुकाबले हुए हैं और हर बार जीत भारत की झोली में गई है, वो भी बड़े अंतर से। आज यानि 5 अक्टूबर को भी क्रिकेट प्रेमियों को…

IND vs PAK Womens World Cup 2025: पिछली बार जब भारत और पाकिस्तान की महिला टीमें वनडे वर्ल्ड कप में आमने-सामने आई थीं, तब नतीजा वही रहा जिसकी आप उम्मीद करेंगे। भारत की एकतरफा जीत हुई। सिर्फ यही नहीं दोनों देशों के बीच मुकाबले अक्सर एकतरफा ही रहे हैं। पाकिस्तान की महिला टीम अब तक भारत को किसी भी वनडे मैच में नहीं हरा पाई है। दोनों टीमों के बीच अब तक 11 मुकाबले हुए हैं और हर बार जीत भारत की झोली में गई है, वो भी बड़े अंतर से।

आज यानि 5 अक्टूबर को भी क्रिकेट प्रेमियों को एक बार फिर IND vs PAK की रोमांचक भिड़ंत देखने को मिलेगी। दोनों टीमें कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में आमने-सामने होंगी, जहां माहौल बेहद गर्म रहने की उम्मीद है।

IND vs PAK Womens World Cup 2025: जीत का सिलसिला जारी रखेगा भारत

IND vs PAK Womens World Cup 2025
IND vs PAK Womens World Cup 2025

भारतीय महिला टीम टूर्नामेंट की शुरुआत शानदार तरीके से कर चुकी है। श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच में दमदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने कन्विंसिंग जीत दर्ज की और अब अंक तालिका में चौथे स्थान पर मजबूती से बनी हुई है।

दूसरी तरफ पाकिस्तान की कहानी इससे बिल्कुल उलट रही। टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में उन्हें बांग्लादेश के हाथों करारी हार झेलनी पड़ी, जिसने जाहिर तौर पर टीम के मनोबल को झटका दिया होगा। फिलहाल पाकिस्तान छठे स्थान पर है और भारत के खिलाफ होने वाला यह मैच उनके लिए ‘करो या मरो’ जैसा साबित हो सकता है। टीम अब हर हाल में जीत हासिल कर वापसी करना चाहेगी, जबकि भारत की नजर टूर्नामेंट में अपनी लय बनाए रखने पर होगी।

Pitch Report: कैसा होगा पिच का मिजाज

IND vs PAK Womens World Cup 2025
IND vs PAK Womens World Cup 2025

कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम की पिच को संतुलित माना जाता है। यहां बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को बराबरी का मौका मिलता है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, स्पिनरों की भूमिका अहम हो जाती है। धीमी पिच पर टिककर खेलने वाले बल्लेबाज बड़ा स्कोर बना सकते हैं, जबकि गेंदबाजों को भी टर्न और बाउंस का फायदा मिल सकता है।

ऐसे में टॉस का फैसला मैच की दिशा तय कर सकता है। आम तौर पर यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को बढ़त मिलती है, क्योंकि बाद में स्पिनरों के लिए हालात और मुश्किल हो जाते हैं।

दोनों देशों की संभावित Playing XI –

भारत: प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, श्री चरणी।

पाकिस्तान: मुनीबा अली, ओमैमा सोहैल, सिद्रा अमीन, आलिया रियाज़, नतालिया परवेज़, फातिमा सना (कप्तान), रमीम शमिम, डायना बेग, सिद्रा नवाज़ (विकेटकीपर), नाशरा सन्धू, सादिया इकबाल।

Also Read: Ahmedabad में चमका KL Rahul का बल्ला, 9 साल बाद भारतीय सरज़मीं पर जड़ा शतक

Rahul Singh Karki