भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने सोमवार को सेंचुरियन Test Match से पहले कहा कि बतौर नेतृत्वकर्ता वह चाहते हैं कि उनकी टीम वो हासिल करे जो अन्य भारतीय टीम बीते समय में दक्षिण अफ्रीका में हासिल करने में विफल रही।
HIGHLIGHTS
- रोहित अपने क्रिकेट भविष्य के बारे में बात नहीं करना चाहते और उनका कहना है कि वह बस खेल का लुत्फ उठाना चाहते हैं
- भारत के विश्व कप नायक मोहम्मद शमी टखने की चोट के कारण Test Match श्रृंखला में नहीं खेलेंगे
- रोहित ने तेज गेंदबाज शमी की कमी को टीम के लिए नुकसानदायक बताया
- किसी को शमी की जगह खिलाना होगा, लेकिन यह चुनाव करना आसान नहीं होगा
दक्षिण अफ्रीका में 1992 में पहली Test Match श्रृंखला के बाद से भारत को वहां कभी सफलता नहीं मिली है। भारतीय टीम मंगलवार से यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो Test Match की श्रृंखला खेलेगी ,रोहित ने मैच पूर्व संध्या पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘वो हासिल करना चाहता हूं जो किसी ने भी दुनिया के इस हिस्से में हासिल नहीं किया है। ’’रोहित अपने क्रिकेट भविष्य के बारे में बात नहीं करना चाहते और उनका कहना है कि वह बस खेल का लुत्फ उठाना चाहते हैं। उन्होंने अपनी योजना का खुलासा किये बिना कहा, ‘‘मेरे लिए जितना भी क्रिकेट बचा है वो खेलना चाहता हूं। ’’



Download Android App
Download iOS App




