दुबई: भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ वाइटवाश कर आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका को शीर्ष से हटाकर पहला स्थान हासिल कर सकती है। भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट में शीर्ष पर है उसके वनडे रैंकिंग में 120 अंक हैं। वह दक्षिण अफ्रीका से केवल एक अंक से पीछे है और अगर वह रविवार को धर्मशाला में पहला मैच जीत लेती है तो वह उससे आगे हो जायेगी।
भारत अगर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना लेता है तो वह दक्षिण अफ्रीका पर दशमलव की अंक की बढ़त से 121 अंक पर पहुंच जायेगा। लेकिन इसके लिये उसे मोहाली में 13 दिसंबर और विशाखापत्तनम में 17 दिसंबर को होने वाले अगले मैचों में जीत दर्ज करनी पड़ेगी। श्रीलंकाई टीम 83 अंक लेकर आठवें स्थान पर है।
भारत अगर वनडे सीरीज में 2-1 से जीतता है तो उसके 119 अंक हो जायेंगे। वहीं आठवीं रैंकिंग की टीम अगर 0-3 से हार जाती है तो भी उसके इतने ही 83 अंक रहेंगे लेकिन अगर वह 3-0 से जीत जाती है तो उसके 87 अंक हो जायेंगे।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



