Indian Cricket Team का साल 2024 का क्रिकेट कार्यक्रम

Summary :

Indian Cricket Team इस समय क्रिकेट की दुनिया की सबसे लोकप्रिय टीम हैं, Indian Cricket Team जहां भी जाती हैं वहां उन्हें खूब प्यार मिलता है चाहे वेस्टइंडीज हो, या सेना देश या फिर हो एशिया। भारतीय दल जहाँ भी जाता है उन्हें भारत जितना ही प्यार मिलता है लेकिन इससे एक बात और साफ़ होती है किभारतीय टीम ज़्यादातर समय व्यस्त ही रहती है क्योंकि टीम का शेड्यूल काफी ज्यादा व्यस्त रहा है। पिछले कुछ सालों से भारतीय टीम लगभग दो टीम बनाकर खेलती हुई नज़र आई है। इस साल भी Indian Cricket Team सालभर व्यस्त ही रहने वाली…

Indian Cricket Team इस समय क्रिकेट की दुनिया की सबसे लोकप्रिय टीम हैं, Indian Cricket Team जहां भी जाती हैं वहां उन्हें खूब प्यार मिलता है चाहे वेस्टइंडीज हो, या सेना देश या फिर हो एशिया। भारतीय दल जहाँ भी जाता है उन्हें भारत जितना ही प्यार मिलता है लेकिन इससे एक बात और साफ़ होती है किभारतीय टीम ज़्यादातर समय व्यस्त ही रहती है क्योंकि टीम का शेड्यूल काफी ज्यादा व्यस्त रहा है। पिछले कुछ सालों से भारतीय टीम लगभग दो टीम बनाकर खेलती हुई नज़र आई है। इस साल भी Indian Cricket Team सालभर व्यस्त ही रहने वाली है। बड़ी-बड़ी सीरीजों के अलावा भारत को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप भी खेलना है जो कि जून में खेला जाएगा।

HIGHLIGHTS

  • Indian Cricket Team जून में खेलेगी टी20 वर्ल्ड कप
  • दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी भारतीय टीम 
  • मार्च में शुरू होगा आईपीएल

भारत साल 2024 का पहला मुकाबला तो दक्षिण अफ्रीका का साथ जारी 2 टेस्ट मैच सीरीज में दूसरे टेस्ट से ही करेगा। उसके बाद भारत 11 जनवरी से अफगानिस्तान के खिलाफ 3 टी20 मुकाबलों की सीरीज खेलेगा। इसके बाद 25 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में भारतीय टीम मेजबानी करेगा। इस सीरीज के बाद आईपीएल का 17वां सीजन खेला जाएगा जिसके 22 मार्च से शुरू होने की संभावना है। आईपीएल के बाद आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा जिसकी मेजबानी वेस्टइंडीज और संयुक्त राज्य अमेरिका के हाथों में है। टी20 वर्ल्ड कप के बाद Indian Cricket Team श्रीलंका के दौरे पर जाएगी जहाँ भारत को 3 वनडे और 3 टी20 मैच की सीरीज खेलनी है। इसके बाद भारतीय टीम बांग्लादेश की मेजबानी करने वाला है। बांग्लादेश के खिलाफ भारत 3 टी20 और 2 टेस्ट मैच की सीरीज खेलेगा। बांग्लादेश के बाद भारत का सामना कीवी टीम से होगा न्यूजीलैंड की टीम भारत आकर 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगा। साल 2024 के आखिरी में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी जहाँ भारतीय टीम 4 टेस्ट मैच की सीरीज खेलेगी।

Indian Cricket Team का साल 2024 का क्रिकेट कार्यक्रम 

तारीख मेज़बान सीरीज या टूर्नामेंट
   
3-7 जनवरी दक्षिण अफ्रीका दूसरा टेस्ट बनाम दक्षिण अफ्रीका
11-17 जनवरी भारत 3 टी20 बनाम अफगानिस्तान
25 जनवरी – 11 मार्च भारत 5 टेस्ट मैच की सीरीज बनाम इंग्लैंड
मार्च-मई भारत आईपीएल 2024
जून वेस्टइंडीज, अमेरिका आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप
जुलाई श्रीलंका 3 टी20 और 3 वनडे बनाम श्रीलंका
अगस्त भारत 2 टेस्ट और 3 टी20 बनाम बांग्लादेश
अक्टूबर-नवंबर भारत 3 टेस्ट मैच बनाम न्यूजीलैंड
दिसंबर ऑस्ट्रेलिया 4 टेस्ट मैच बनाम ऑस्ट्रेलिया

Ravi Kumar

I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.