आईपीएल मैच खत्म हुए अभी ज्यादा दिन नहीं हुए है। आईपीएल 11 में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर मुकाबला जीता था।
इससे पह्ले भी आईपीएल में ऐसे बहुत खिलाड़ी आए और गए और कई बड़ी बुलंदियां अपने नाम कर गए। उन्ही कुछ खिलाड़ियों में से आज हम आपको एक ऐसे खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे है जिसने पहली बार आईपीएल में हैटट्रिक लगाई थी।
शायद ही आज आपको इस खिलाड़ी का नाम याद होगा। हम बात कर रहे है लक्ष्मीपति बालाजी की। जी हां, लक्ष्मीपति बालाजी ने ही आईपीएल के इतिहास की पहली हैटट्रिक लगाई थी।
लक्ष्मीपति बालाजी ने 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ पहली हैटट्रिक लगयी थी। 2001 में स्टेट लेवल पर अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए लक्ष्मीपति बालाजी को इंडियन टीम में जगह मिली थी।
लक्ष्मीपति बालाजी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2003 में डेब्यू करते हुए भारत-पाकिस्तान की 2004 में हुई सीरीज में पाकिस्तान के छके छूटा दिए थे। इस सीरीज में के इंजरी बाद लक्ष्मीपति बालाजी टीम से बाहर हो गए थे।
एक बार फिर बालाजी ने 2005 में वापसी करते हुए पाकिस्तान की टीम के पहली ही पारी में 5 विकेट लेकर उनके पसीने छूटा दिए। यह ऐसा वक्त था जब लक्ष्मीपति बालाजी के सामने पाकिस्तान के बल्लेबाज बल्लेबाजी करते हुए ड़रते थे।
लेकिन फिर एक बार बालाजी को अपनी इंजरी की वजह से क्रिकेट से बहार रहना पड़ा था। अगर लक्ष्मीपति बालाजी फिट रहते तो आज यह भी दुनिया के महान खिलाड़ियों में शामिल होते और सबको इनका नाम याद होता।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App









