नई दिल्ली : भारत के तेज गेंदबाजी आक्रमण की पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा हो रही है औरहाल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन शोएब अख्तर इसे सिर्फ एक शुरूआत के रूप में देखते हैं जिन्हें अच्छे तेज गेंदबाजों वाला देश बनने के लिये अभी लंबा सफर तय करना है।
लंबे समय के बाद भारत ने तेज गेंदबाजों का अच्छा पूल बनाया है और इनमें से पांच इशांत शर्मा, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह दक्षिण अफ्रीका में टीम के साथ हैं। क्या यह भारत के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजी आक्रमण में से एक है? यह पूछने पर अख्तर ने कहा कि मैं ऐसा नहीं कहूंगा। मैं कहूंगा कि वे धीरे धीरे सुधार कर रहे हैं और भारत के एक अच्छा गेंदबाजों वाला देश कहने से पहले लंबा सफर तय करना है।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये की पंजाब केसरी अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App



