INDW vs AUSW Black Armband: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विमेंस वर्ल्ड कप 2025 का दूसरा सेमीफाइनल नवी मुंबई में खेला जा रहा है। इस अहम मुकाबले में दोनों टीमों की खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरीं, जिसने हर क्रिकेट प्रेमी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। दरअसल, खिलाड़ियों ने हाल ही में जान गंवाने वाले युवा क्रिकेटर Ben Austin को श्रद्धांजलि देने के लिए यह कदम उठाया।
INDW vs AUSW Black Armband: युवा खिलाड़ी की हुई थी मौत

बेन ऑस्टिन की मौत मेलबर्न में एक अभ्यास सत्र के दौरान हुई थी। 17 साल के इस युवा बल्लेबाज को फर्नट्री गली क्रिकेट क्लब के नेट्स पर प्रैक्टिस करते हुए गले में गेंद लग गई थी। हादसे के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और वेंटिलेटर पर रखा गया, लेकिन डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा सके।

बेन की इस दर्दनाक मौत ने सभी को 2014 की उस घटना की याद दिला दी, जब ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर फिल ह्यूज की भी इसी तरह बाउंसर लगने से मौत हो गई थी। उस वक्त से लेकर अब तक क्रिकेट में सेफ्टी इक्विपमेंट को लेकर कई बदलाव हुए हैं, लेकिन यह घटना एक बार फिर सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेन ने अभ्यास के दौरान हेलमेट तो पहना था, लेकिन ‘नेक गार्ड’ नहीं लगाया था।
30 अक्टूबर को हुई मौत

जानकारी के मुताबिक, ऑस्टिन नेट्स पर बॉलिंग मशीन के सामने बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे थे। उन्होंने हेलमेट पहना हुआ था, लेकिन गेंद उनकी गर्दन पर जा लगी, जिससे वे मौके पर ही गिर पड़े। एंबुलेंस विक्टोरिया के अनुसार, घटना 28 अक्टूबर की शाम की है। गंभीर स्थिति में उन्हें मोनाश मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां 30 अक्टूबर को उनकी मौत हो गई।
Also Read: Young Australian Cricketer ने गवाई अपनी जान, गेंद लगते ही मैदान में मच गया हड़कंप


Download Android App
Download iOS App




