जम्मू-कश्मीर ने लिखा नया इतिहास, कर्नाटक को हराकर जीता रणजी ट्रॉफी का खिताब, पहली बार बनी चैंपियन

Jammu & Kashmir won their first Ranji Title

Jammu & Kashmir won their first Ranji Title: रणजी ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल समाप्त हो चुका है. विजेता का भी खुलासा हो गया है. जम्मू-कश्मीर ने अपना पहला खिताब जीत लिया है.

पारस डोगरा की कप्तानी में इस टीम ने कर्नाटक को हराकर रणजी ट्रॉफी अपने नाम कर ली. जिसके साथ इस टीम ने नया इतिहास लिख दिया. जम्मू-कश्मीर ने न केवल पहली बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में क्वालीफाई की. बल्कि टाइटल भी हथिया ली.

Jammu & Kashmir won their first Ranji Title: जम्मू-कश्मीर ने जीता पहला रणजी टाइटल

Jammu & Kashmir won their first Ranji Title
Jammu & Kashmir won their first Ranji Title

जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक के बीच खेला गया रणजी ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल धमाकेदार रहा. पांचवें दिन तक चलने वाले इस मुकाबले में जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में बढ़त के आधार पर कर्नाटक को पराजित कर दिया. इस मैच के स्कोरकार्ड पर नजर डालें तो टॉस जम्मू-कश्मीर के पक्ष में रहा था. कप्तान पारस डोगरा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.

पहले खेलते हुए जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में 584 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. उनकी ओर से शुभम पुंडीर ने 121 रन ठोके. यावर हसन ने 88, कप्तान पारस डोगरा ने 70, अब्दुल समद ने 61, कन्हैया वाधवन ने 70, साहिल लोत्रा ने 72 रनों की शानदार पारियां खेलीं. कर्नाटक की बॉलिंग पर नजर डालें तो तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने पांच विकेट हासिल किए.

Jammu & Kashmir won their first Ranji Title
Jammu & Kashmir won their first Ranji Title

इसके जवाब में कर्नाटक की ओर से मयंक अग्रवाल ने 160 रन ठोके. उनके अलावा और कोई भी बैटर बड़ी पारी नहीं खेल सका. जिसका खामियाजा पूरी टीम को भुगतना पड़ा. आखिर में वह 293 रन बनाकर ढेर हो गई. जम्मू-कश्मीर की गेंदबाजी पर नजर डालें तो स्टार पेसर आकिब नबी ने पंजा खोला. 23 ओवर में 54 रन देकर पांच विकेट हासिल किए. जम्मू-कश्मीर कर्नाटक को फॉलोऑन के लिए न बुलाकर दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी. इस टीम ने 4 विकेट पर 342 रन बनाकर दूसरी पारी घोषित कर दी.

जम्मू-कश्मीर के सीएम भी मैच देखने पहुंचे

Jammu & Kashmir won their first Ranji Title
Jammu & Kashmir won their first Ranji Title

इस मैच के रोमांच का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जम्मू-कश्मीर के चीफ मिनिस्टर उमर अब्दुल्ला भी हुबली में मौजूद इस स्टेडियम में मुकाबला देखने पहुंचे थे. उन्होंने ट्वीट करके लिखा, “उन्होंने कर दिखाया. बहुत अच्छे जम्मू-कश्मीर”.

 

Read More: Big Breaking: क्रिकेटर Rinku Singh के पिता का निधन, नोएडा के Yatharth Hospital में ली अंतिम सांस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।