पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने रोहित शर्मा का समर्थन किया है जो अपने करियर में खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। रोहित शर्मा अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण पहले टेस्ट नहीं खेले थे, उनकी एब्सेंस में जसप्रीत बुमराह ने टीम की कप्तानी की और भारत ने एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से हराकर सीरीज का पहला मैच जीता। लेकिन दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने जोरदार वापसी की और भारत को दूसरे मैच में 10 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।2024-25 के टेस्ट सीजन में, जिसकी शुरुआत बांग्लादेश के खिलाफ होम सीरीज से हुई थी, रोहित ने छह पारियों में 11.83 की औसत से 142 रन बनाए हैं।
इस साल वे 12 टेस्ट में 27.13 की औसत से दो शतक और दो अर्द्धशतक के साथ 597 रन ही बना पाए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 131 रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज हारने और ऑस्ट्रेलिया में दूसरा टेस्ट हारने के बाद उनकी कप्तानी और फॉर्म पर कई सवाल उठ रहे हैं।
हाल ही में एक इवेंट में 1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव ने रोहित शर्मा के संघर्षपूर्ण फॉर्म के बारे में बात की, उन्होंने कहा कि हर कोई अच्छे और बुरे दौर से गुजरता है। उसे बस एक बड़ा प्रदर्शन करने की जरूरत है और वह वापस आ जाएगा। “हर किसी को बुरे और अच्छे दौर का सामना करना पड़ता है। एक दिन, रोहित भी एक बड़े खिलाड़ी की तरह प्रदर्शन कर रहा था। उसके पास बहुत प्रतिभा और क्षमता है। बस एक बड़ा प्रदर्शन करने की जरूरत है और वह वापस आ जाएगा।”
इसके अलावा उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे में भारतीय क्रिकेट टीम के प्रदर्शन के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि फिलहाल वह उनसे बस इतना ही कहना चाहेंगे कि जाओ और खेल का लुत्फ़ उठाओ, खुद को अभिव्यक्त करो और अच्छा खेलो।“फिलहाल, मैं बस इतना ही कहूंगा, जाओ और खेल का लुत्फ़ उठाओ। खुद को अभिव्यक्त करो, अच्छा खेलो।”फिलहाल पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ 1-1 से बराबर है, अगला टेस्ट 14 दिसंबर को गाबा में शुरू होगा, जहाँ भारत ने पिछली बार कुछ खूबसूरत पलों का लुत्फ़ उठाया था। उन्होंने 2020-21 के दौरे के दौरान ऑस्ट्रेलिया को 32 साल से अधिक समय में अपनी पहली टेस्ट हार दी और वे तीसरे टेस्ट में भी ऐसा ही करने के लिए उत्सुक होंगे।


Download Android App
Download iOS App




