कोलकाता नाईट राइडर्स के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती पर IPL आचार संहिता उल्लंघन के कारण मैच फीस का 25% जुर्माना और एक डिमेरिट अंक लगा। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में 2 विकेट लेने के बावजूद उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। वरुण ने लेवल 1 का अपराध स्वीकार किया।
कोलकाता नाईट राइडर्स के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती पर IPL आचार सहिंता के उल्लंघन का दोषी पाए जाने के बाद जुर्माना लगाया गया है। बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स के विरुद्ध मैच के दौरान वरुण चक्रवर्ती ने 2 विकेट लिए थे। हालांकि चेन्नई ने कोलकाता को 2 विकेट से हराकर अपने 7 मैचों की हार का सिलसिला खत्म किया, जिसे KKR के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें कम हो गई है।
एक प्रेस रिलीज़ के अनुसार, वरुण को आचार सहिंता के उल्लंघन का दोषी पाया गया और उन्होंने लेवल 1 का अपराध स्वीकार किया। चक्रवर्ती पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और उन्हें एक डिमेरिट अंक दिया गया है। वरुण ने अपने चार ओवर का पूरा स्पेल डाला और 18 रन देकर 2 विकेट लिए, हालांकि उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। प्रेस रिलीज़ में कहा गया, “वरुण चक्रवर्ती ने अनुच्छेद 2.5 के तहत लेवल 1 का अपराध स्वीकार किया और मैच रेफरी की सजा स्वीकार की।”
चेन्नई को आखिरी ओवर में 8 रन की आवश्यकता थी, एमएस धोनी ने छक्का लगाया और चेन्नई ने 2 गेंद शेष रहते 180 रन का पीछा किया। डेवाल्ड ब्रेविस और शिवम दुबे ने लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम के लिए बेहतरीन पारियां खेली। चेन्नई के दोनों सलामी बल्लेबाज़ शून्य पर आउट हो गए थे। टीम ने पॉवरप्ले में पांच विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, उर्विल पटेल ने 11 गेंदों में 31 रन बनाए, जबकि ब्रेविस ने 25 गेंदों में 52 और शिवम दुबे ने 40 गेंदों में 45 रन बनाए।
कोलकाता नाईट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया था। धीमी शुरुआत के बावजूद, कोलकाता 179 रन बनाने में सफल रही। सभी बल्लेबाज़ों ने योगदान दिया, क्यूंकि सुनील नारायण ने 17 गेंदों पर 26 रन बनाए, उसके बाद रहाणे ने 33 गेंदों पर 48 और आंद्रे रसेल ने 21 गेंदों पर 38 रन बनाए। चोट के कारण वेंकटेश अय्यर के बाहर होने के कारण मनीष पांडे बल्लेबाज़ी करने उतरे और उन्होंने भी टीम के लिए ज़रूरी 36 रन बनाए। हालांकि 179 रन KKR के लिए काफी नहीं रहे।
2027 विश्व कप में रोहित-विराट की भागीदारी पर गंभीर का बड़ा बयान


Download Android App
Download iOS App





