Lionel Messi पर MLS ने की बड़ी कार्रवाई, अपोनेंट खिलाड़ी से विवाद के बाद लगाया जुर्माना

Summary :

लियोनेल मेसी पर फिलाडेल्फिया यूनियन के खिलाफ मैच में क्विन सुलिवन के सिर और गर्दन के पीछे हाथ लगाने के कारण MLS ने जुर्माना लगाया है। इंटर मियामी के इयान फ्रे पर भी सुलिवन के साथ अनुचित व्यवहार के लिए आर्थिक दंड लगाया गया, हालांकि दोनों खिलाड़ी निलंबन से बच गए। वीडियो समीक्षा के बाद MLS ने कार्रवाई की, जबकि कावन सुलिवन का रेड कार्ड और एक मैच का प्रतिबंध अपील के बाद हटा दिया गया।

फुटबॉल सुपरस्टार लियोनेल मेसी को मेजर लीग सॉकर (MLS) में फिलाडेल्फिया यूनियन के खिलाफ मुकाबले के दौरान हुए विवाद का खामियाजा भुगतना पड़ा है। मैच में अपोनेंट खिलाड़ी क्विन सुलिवन के साथ बहस के दौरान मेसी के उनके सिर और गर्दन के पीछे हाथ लगाने की घटना सामने आई थी। इसके बाद MLS ने वीडियो फुटेज को रिव्यू कर के मेसी पर जुर्माना लगाया है, हालांकि जुर्माने के पैसे ऑफिशियल नहीं किए गए है। इसी मुकाबले में इंटर मियामी के डिफेंडर इयान फ्रे पर भी कार्रवाई हुई थी। उन्हें मैच के आखरी पलों में क्विन सुलिवन के साथ गलत बिहेवियर करने के लिए फाइनेंशियल पनिशमेंट दी गई है।

Lionel Messi fined by MLS: वीडियो देखने के बाद लिया गया फैसला

मैच के एक्स्ट्रा टाइम में मैदान के बीच मेसी और क्विन सुलिवन के बीच तीखी बहस भी हुई थी। इसी दौरान मेसी ने सुलिवन की गर्दन के पीछे हाथ लगाया। वहीं मैच के दौरान रेफरी ने इस घटना पर कोई कार्ड नहीं दिखाया था, लेकिन बाद में MLS अधिकारियों ने वीडियो फुटेज को रिव्यू किया और जांच में पाया गया कि मेसी ने लीग के उस नियम का उल्लंघन किया, जिसके तहत खिलाड़ियों को विरोधी के चेहरे, सिर या गर्दन पर हाथ लगाने से बैन किया गया है।

यह दूसरी बार हो रहा है कि मेसी को इस नियम का उल्लंघन करने के लिए पनिशमेंट दिया जा रहा हो। इससे पहले फरवरी 2025 में न्यूयॉर्क सिटी एफसी के खिलाफ मुकाबले के बाद भी उन पर इसी नियम के तहत जुर्माना लगाया गया था।

मैच के खत्म होने पर बढ़ा तनाव

MLS fines Messi for head contact in fiery Philadelphia draw
MLS fines Messi for head contact in fiery Philadelphia draw (Source: Google)

मुकाबले के आकरी मिनटों में भी दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच तनाव देखने को मिला था। क्विन सुलिवन पेनल्टी बॉक्स की ओर गेंद लेकर बढ़ रहे थे, तभी इंटर मियामी के इयान फ्रे उनसे भिड़ गए और उनकी गर्दन पकड़ ली। इस घटना के लिए फ्रे पर भी MLS ने जुर्माना लगाया। वहीं मैदान के बाहर हुए विवाद को लेकर इंटर मियामी के यानिक ब्राइट और फिलाडेल्फिया के कावन सुलिवन को रेड कार्ड दिखाया गया था। हालांकि, फिलाडेल्फिया की अपील के बाद MLS की जांच कमिटी ने कावन सुलिवन का रेड कार्ड और एक मैच का सस्पेंशन हटा दिया था। इसका मतलब है कि वह अपनी टीम के अगले मुकाबले में खेल सकेंगे।

मेसी और फ्रे बैन से बचे

 

No ban imposed on Lionel Messi And Ian Fray
No ban imposed on Lionel Messi And Ian Fray (Source: Google)

MLS की जांच के बाद मेसी और इयान फ्रे को सस्पेंशन का सामना नहीं करना पड़ा, लेकिन दोनों पर फाइनेंशियल जुर्माना लगाया गया। लीग ने इस मामले के अलावा एक दूसरी घटना में मिनेसोटा यूनाइटेड के डिफेंडर एंटोनी मारकनिच पर भी कार्रवाई की।

मारकनिच पर अटलांटा यूनाइटेड के खिलाफ मुकाबले में फाउल होने का झूठा नाटक करने के लिए जुर्माना लगाया गया है। इस तरह MLS ने वीडियो रिव्यू और जांच के बाद कई खिलाड़ियों के खिलाफ डिसीप्लेनरी कार्रवाई की है।

Read More: डूरंड कप फाइनल में फिर आमने-सामने East Bengal और Mohun Bagan, इस राइवलरी में किसकी होगी जीत?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं