England का ये स्टार खिलाड़ी हुआ गिरफ्तार!, नाइट क्लब के बाहर हाथों में हथकड़ी देख फैंस हुए हैरान

Summary :

ब्राइडन कार्स का डर्बी के नाइट क्लब के बाहर हथकड़ी में दिखने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें कुछ समय के लिए हिरासत में लिया गया था, हालांकि उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है और किसी झगड़े में शामिल होने की भी पुष्टि नहीं है। ECB ने घटना की जांच शुरू कर दी है, जबकि कार्स पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम में शामिल हैं।

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्राइडन कार्स एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस वीडियो में उन्हें डर्बी के एक नाइट क्लब के बाहर पुलिस ऑफिशियल्स के बीच हथकड़ी लगाए हुए देखा जा सकता है। इस घटना के सामने आने के बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

डरहम की जीत के बाद सेलिब्रेशन

ऐसा बताया जा रहा है कि यह घटना शनिवार, 22 अगस्त को डर्बी में हुई है। कार्स उस समय काउंटी चैंपियनशिप में डरहम की टीम का हिस्सा थे। डरहम ने डर्बीशायर को 338 रनों के बड़े मार्जिन से हराया था, जिसके बाद टीम के खिलाड़ियों ने जीत का जश्न मनाने के लिए बाहर जाने का फैसला किया। इसी दौरान कार्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ, जिसमें वह नाइट क्लब के बाहर पुलिस की मौजूदगी में हथकड़ी लगाए नजर आए। उनके साथ डरहम के साथी खिलाड़ी मैथ्यू पॉट्स और बेन स्टोक्स भी मौजूद थे। वीडियो में पॉट्स को कार्स से बातचीत करने की कोशिश करते देखा जा सकता है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्स को कुछ समय के लिए हिरासत में लिया गया था, हालांकि उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई थी। अभी तक यह भी साफ नहीं है कि वह किसी विवाद या लड़ाई में शामिल थे या नहीं।

ECB ने शुरू की जांच

England and Wales Cricket Board Initiates Investigation
England and Wales Cricket Board Initiates Investigation (Source: Google)

इस घटना पर इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड की भी नजर है। ECB ने मामले की जानकारी होने की पुष्टि करते हुए जांच शुरू कर दी है, बोर्ड ने अपने बयान में कहा कि उन्हें डर्बी में पिछली रात हुई घटना की जानकारी मिली है और इस मामले की जांच की जा रही है। यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब इंग्लैंड के नए टेस्ट कप्तान जो रूट ने हाल ही में खिलाड़ियों से दूसरों के लिए रोल मॉडल बनने की उम्मीद जताई थी। ऐसे में कार्स से जुड़ी घटना ने इंग्लैंड क्रिकेट में एक नई चर्चा को जन्म दे दिया है।

पाकिस्तान सीरीज के लिए टीम में शामिल हैं कार्स

Brydon Carse In Playing 11 Of England Team Against Pakistan
Brydon Carse In Playing 11 Of England Team Against Pakistan (Source: Google)

ब्राइडन कार्स फिलहाल पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम का हिस्सा हैं। उन्हें सीरीज के पहले टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी। दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट 27 अगस्त से लॉर्ड्स में खेला जाना है। इंग्लैंड के पास यह मुकाबला जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की बेहतरीन लीड हासिल करने का मौका होगा।

इंग्लैंड के लिए ऐसा रहा है प्रदर्शन

Brydon Carse Performance For England
Brydon Carse Performance For England (Source: Google)

ब्राइडन कार्स ने अब तक इंग्लैंड के लिए 14 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 58 विकेट हासिल किए हैं। वहीं वनडे क्रिकेट में उन्होंने 30 मुकाबलों में 34 विकेट लिए हैं, जबकि 14 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में उनके नाम 20 विकेट दर्ज हैं। फिलहाल सभी की नजर ECB की जांच पर है और ऐसे में यह देखना होगा कि इस घटना को लेकर आगे क्या कार्रवाई की जाती है।

Read More: BCCI को नए टाइटल स्पॉन्सर की तलाश में लगा बड़ा झटका, जानें क्यों स्पॉनसरशिप के लिए तैयार नहीं है कंपनियां?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं