ड्रॉ के बावजूद सेमी फाइनल में पहुंचा Australia, भारत का World Cup जीतने का सपना हुआ चकनाचूर

Summary :

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2026 महिला हॉकी वर्ल्ड कप का अहम मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा, जिससे भारत टूर्नामेंट से बाहर हो गया। दोनों टीमों के अंक और गोल अंतर बराबर थे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने कुल एक गोल ज्यादा किया था, इसलिए उसे सेमीफाइनल में जगह मिली। भारतीय टीम ने शानदार डिफेंस किया, लेकिन गोल नहीं कर सकी और दूसरे चरण में दो ड्रॉ व एक हार के साथ अपना अभियान समाप्त किया।

2026 वुमेन हॉकी वर्ल्ड कप में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार, 23 अगस्त को खेला गया बेहद जरूरी मुकाबला गोल के बिना ड्रॉ पर खत्म हुआ। आम्सटलवेन के वैगनर हॉकी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच बहुत स्ट्रगल देखने को मिला। मुकाबला ड्रॉ रहने के साथ ही भारतीय टीम का वर्ल्ड कप कैंपेन भी यहां ही खत्म हो गया, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

Women Hockey World Cup Semi Final: ड्रॉ के बाद ऑस्ट्रेलिया को कैसे मिला फायदा?

How does Australia reach the semi-finals even after a draw?
How does Australia reach the semi-finals even after a draw? (Source: Google)

मैच से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों के खाते में 1-1 प्वाइंट थे। ऐसे में यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए वर्चुअल क्वार्टर फाइनल बन गया था। ऑस्ट्रेलिया ने पूल मुकाबलों में तीन गोल किए थे और पांच गोल खाए थे, जबकि भारत ने दो गोल किए और चार गोल गंवाए थे। दोनों टीमों का गोल का अंतर सीमिलर रहने के बाद किए गए कुल गोलों के बेस पर ऑस्ट्रेलिया को बढ़त मिली।

ऑस्ट्रेलिया ने भारत से एक गोल ज्यादा किया था। यही फर्क डिसाइसिव साबित हुआ और 0-0 के ड्रॉ के बाद भी ऑस्ट्रेलिया अगले स्टेज में पहुंच गया। पूल E से ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी है, इससे पहले नीदरलैंड्स ने अगले स्टेज में अपनी जगह पक्की कर ली थी।

गोल के लिए तरसती रहीं दोनों टीमें

मुकाबले के पहले क्वार्टर से लेकर आखिरी सीटी तक दोनों टीमों ने गोल करने की कई कोशिशे की, लेकिन कोई भी टीम सक्सेसफुल नहीं हो पाई। फिर दोनों टीमों को पेनल्टी कॉर्नर मिले, मगर उन्हें गोल में बदलने में खिलाड़ी नाकाम रहे। हाफटाइम से ठीक पहले भारत को भी अहम पेनल्टी कॉर्नर मिला था। सलीमा इस मौके को भुनाने के लिए आगे बढ़ीं, लेकिन गेंद ऑस्ट्रेलियाई डिफेंडर के पैर से टकरा गई और भारत के हाथ से बड़ा मौका निकल गया।

शानदार डिफेंस के बावजूद भारत बाहर

India Ruled Out Of World Cup Even After Great Defense
India Ruled Out Of World Cup Even After Great Defense (Source: Google)

भारतीय टीम ने पूरे मुकाबले में मजबूत डिफेंसिव खेल दिखाया। गोलकीपर ने भी कई बेहतरीन बचाव करते हुए ऑस्ट्रेलिया को गोल करने से रोका। हालांकि, भारतीय टीम खुद गोल नहीं कर सकी और आखिरकार मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ। वहीं दूसरे स्टेज में भी भारत का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। टीम ने तीन मुकाबलों में से दो ड्रॉ खेले, जबकि एक मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा। इस तरह भारत बिना जीत के ही टूर्नामेंट से बाहर हो गया, वहीं ऑस्ट्रेलिया ने मामूली गोल के फर्क के बेस पर सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया।

Read More: Hockey World Cup 2026: India के लिए दूसरे राउंड का शेड्यूल जारी, जानें किन टीमों से होगी टक्कर?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।