Hockey World Cup 2026: India के लिए दूसरे राउंड का शेड्यूल जारी, जानें किन टीमों से होगी टक्कर?

Summary :

भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराकर हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे राउंड में जगह बनाई। भारत ग्रुप ई में इंग्लैंड, नीदरलैंड्स और अर्जेंटीना के साथ है। टीम इंडिया 22 अगस्त को नीदरलैंड्स और 24 अगस्त को अर्जेंटीना से भिड़ेगी, जहां चुनौती काफी कठिन होगी।

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में पहले स्टेज के मुकाबले खत्म होने के बाद अब दूसरे राउंड की तस्वीर साफ हो गई है। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से 8 टीमें पहले ही बाहर हो चुकी हैं। बची हुई 8 टीमों को चार-चार के दो ग्रुप में बांटा गया है। भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 5-3 से हराकर दूसरे स्टेज में जगह बनाई है। हालांकि, अब टीम इंडिया के सामने चेलैंज पहले से कई ज्यादा मुश्किल होने वाला है।

दूसरे राउंड में भारत ग्रुप ई में

India In Group E
India In Group E (Source: Google)

पहले स्टेज में भारत को ग्रुप डी में रखा गया था। टीम इंडिया ने अपने शुरुआती मुकाबले में वेल्स को 3-1 से हराया, लेकिन इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ उसे 2-4 से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला भारत के लिए बेहद अहम हो गया था। दूसरे स्टेज में पहुंचने के लिए टीम को पाकिस्तान के खिलाफ ड्रॉ या जीत की जरूरत थी। ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 5-3 से मात दी और अगले दौर का टिकट हासिल कर लिया।

अब भारत को ग्रुप ई में रखा गया है, जहां उसके साथ इंग्लैंड, नीदरलैंड्स और अर्जेंटीना जैसी मजबूत टीमें मौजूद हैं।

Group E

Group E Teams
Group E Teams (Source: Google)

भारत
इंग्लैंड
नीदरलैंड्स
अर्जेंटीना

Group F

Group F Hockey Teams
Group F Hockey Teams (Source: Google)

ऑस्ट्रेलिया
जर्मनी
स्पेन
बेल्जियम

वर्ल्ड कप के दूसरे स्टेज में दुनिया की टॉप 8 टीमें पहुंची हैं, इसलिए यहां मुकाबले और भी ज्यादा रोमांचक होने की उम्मीद है।

22 अगस्त को नीदरलैंड्स से भिड़ेगा भारत

India VsNetherland Hockey Match
India VsNetherland Hockey Match (Source: Google)

दूसरे राउंड में भारत अपना पहला मुकाबला 22 अगस्त को नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलेगा। नीदरलैंड्स ने अब तक टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है और वह अभी तक एक भी मैच नहीं हारा है। इसके बाद भारतीय टीम 24 अगस्त को अर्जेंटीना के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। दूसरे स्टेज में हर टीम को दो ही मुकाबले खेलने हैं, पहले स्टेज में भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला हो चुका है, इसलिए उस मैच के नतीजे को भी दूसरे स्टेज की कैल्कुलेशन में शामिल किया जाएगा। इंग्लैंड को भारत पर जीत की वजह से पहले ही 3 प्वाइंट्स मिल चुके हैं। इसी तरह अर्जेंटीना को नीदरलैंड्स के खिलाफ मिली जीत के लिए 3 प्वाइंट्स मिल चुके हैं।

भारत का दूसरे राउंड का शेड्यूल

Indian Team Second Round Schedule
Indian Team Second Round Schedule (Source: Google)

22 अगस्त: भारत बनाम नीदरलैंड्स
24 अगस्त: भारत बनाम अर्जेंटीना

भारत के लिए आसान नहीं होगी राह

Indian Team In Hockey World Cup
Indian Team In Hockey World Cup (Source: Google)

दूसरे स्टेज में भारतीय टीम के सामने काफी मुश्किल चेलैंज है। ग्रुप ई में शामिल इंग्लैंड, अर्जेंटीना और नीदरलैंड्स की वर्ल्ड रैंकिंग भारत से ऊपर है। ऐसे में टीम इंडिया को अगले दौर में जगह बनाने के लिए दोनों मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा। वहीं अर्जेंटीना के खिलाफ भारत का हालिया रिकॉर्ड भी चिंता बढ़ाने वाला है।

दोनों टीमों के पिछले मुकाबले में अर्जेंटीना ने भारत को 4-2 से हराया था। हालांकि, नीदरलैंड्स के खिलाफ पिछले मैच में भारत ने 3-2 से जीत दर्ज की थी। फिलहाल नीदरलैंड्स और इंग्लैंड ही इस वर्ल्ड कप की ऐसी दो टीमें हैं, जिन्हें अब तक हार का सामना नहीं करना पड़ा है। ऐसे में भारत के लिए दूसरे राउंड की चुनौती बेहद मुश्किल होने वाली है।

Read More: Hockey World Cup में पाकिस्तान को हराने के बावजूद भी इंडिया की राह मुश्किल, जानें क्यों?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।