इंडियन हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 5-3 से हराकर हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली है। पूल डी के आखिरी मुकाबले में मिली इस जीत के बाद भारत के तीन मैचों में 6 प्वाइंट्स हो गए है। हालांकि इंग्लैंड 9 प्वाइंट्स के साथ पूल डी में टॉप पर रही। दूसरे राउंड में भारत और इंग्लैंड को एक ही ग्रुप में रखा गया है। इनके अलावा नीदरलैंड्स का भी इस ग्रुप में पहुंचना तय है, जबकि अर्जेंटीना और न्यूजीलैंड में से एक टीम आगे बढ़ेगी।
Indian Team In Hockey Semi Final: इंग्लैंड को फायदा, भारत के खाते में 0 प्वाइंट्स

दूसरे राउंड में पहुंचने के बाद इंग्लैंड तीन प्वाइंट्स के साथ शुरुआत करेगा। दरअसल, पहले राउंड में इंग्लैंड ने भारत को 4-2 से हराया था और इस मुकाबले के प्वाइंट्स अगले स्टेज में भी जुड़ेंगे। इसी वजह से भारत के लिए सिचुएशन थोड़ी मुश्किल है। क्योंकि पहले राउंड में इंग्लैंड से मिली हार के कारण उसके खाते में दूसरे राउंड के लिए कोई प्वाइंट नहीं है। हालांकि भारत और इंग्लैंड अब दूसरे राउंड में एक-दूसरे के खिलाफ नहीं खेलेंगे। भारतीय टीम को अगले स्टेज में सिर्फ दो मुकाबले खेलने हैं। वहीं सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत का दोनों मैच जीतना बेहद जरूरी होगा। इसके अलावा भारत को दूसरे मुकाबलों के रिजल्ट पर भी डिपेंड रहना पड़ सकता है।
नीदरलैंड्स होगी सबसे बड़ी चुनौती

दूसरे राउंड में भारत के सामने सबसे मुश्किल चुनौती नीदरलैंड्स की हो सकती है। नीदरलैंड्स मौजूदा ओलंपिक चैंपियन है और उसने 2024 पेरिस ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था। वर्ल्ड कप में भी नीदरलैंड्स का रिकॉर्ड शानदार रहा है। पिछले चार वर्ल्ड कप में टीम दो बार फाइनल तक पहुंची और दो बार तीसरे पोजीशन पर रही। उसके नाम तीन वर्ल्ड कप खिताब भी हैं, मौजूदा टूर्नामेंट में नीदरलैंड्स ने न्यूजीलैंड और अर्जेंटीना को आसानी से मात दी है।
नीदरलैंड्स भी 3 अंकों के साथ करेगा शुरुआत
दूसरे राउंड का समीकरण पहले स्टेज के नतीजों से भी जुड़ा हुआ है। पहले राउंड में एक ही पूल से आगे बढ़ने वाली टीमों के बीच हुए मुकाबले के प्वाइंट अगले राउंड में भी गिने जाते हैं। नीदरलैंड्स ने अर्जेंटीना और न्यूजीलैंड दोनों को हराया है। ऐसे में अर्जेंटीना और न्यूजीलैंड में से जो भी टीम दूसरे राउंड में पहुंचेगी, नीदरलैंड्स को उसके खिलाफ मिली जीत के कारण तीन प्वाइंट्स मिल जाएंगे।
इसका मतलब है कि भारत के लिए सेमीफाइनल की राह आसान नहीं होगी। टीम को अगले दोनों मुकाबले जीतने होंगे और साथ ही गोल डिफ्रेंस पर भी ध्यान देना होगा। भारत का मौजूदा गोल डिफ्रेंस -2 है, इसलिए सिर्फ जीत काफी नहीं हो सकती। बल्कि उसकी जगह बड़ी जीत हासिल करना भी टीम के लिए अहम होगा।



Download Android App
Download iOS App




