Hockey World Cup 2026 में आज होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानें लाइव स्ट्रीमिंग से लेकर टाइमिंग तक पूरी डिटेल्स

Summary :

भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का अहम मुकाबला आज शाम 6:30 बजे खेला जाएगा, जिसमें टीम इंडिया को अगले दौर में पहुंचने के लिए जीत या ड्रॉ जरूरी है। भारत ने अब तक एक मैच जीता और एक गंवाया है, जबकि इंग्लैंड 6 अंकों के साथ ग्रुप डी में शीर्ष पर है। मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर टीवी और जियोहॉटस्टार ऐप व वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में आज भारत और पाकिस्तान की मोस्ट अवेटेड भिड़ंत होने जा रही है। टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला बेहद खास है, क्योंकि अगले स्टेज में जगह बनाने के लिए उसे पाकिस्तान के खिलाफ कम से कम इस मैच में ड्रॉ तो हासिल करना ही होगा। अगर भारत को हार मिलती है, तो उसका वर्ल्ड कप कैंपेन यहीं खत्म हो जाएगा। ग्रुप डी में भारत ने अब तक दो मुकाबले खेले हैं, जिनमें उसे एक जीत और एक हार मिली है। ऐसे में तीन प्वाइंट्स के साथ इंडियन टीम फिलहाल दूसरे नंबर पर है। अब अगले दौर में पहुंचने का फैसला पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले इस मुकाबले से होगा।

भारत ने एक जीता, एक गंवाया मैच

Indian Team Performance In Hockey World Cup
Indian Team Performance In Hockey World Cup (Source: Google)

 

टूर्नामेंट की शुरुआत भारत ने शानदार अंदाज में की थी। टीम ने अपने पहले मुकाबले में वेल्स को 3-1 से मात दी थी, हालांकि दूसरे मैच में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 2-4 से हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड अपने दोनों मैच जीतकर 6 प्वाइंट्स के साथ ग्रुप में टॉप पर है। वहीं भारत के 3 प्वाइंट्स हैं, जबकि वेल्स और पाकिस्तान की टीमें उससे पीछे हैं। ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला भारत के लिए करो या मरो जैसा बन गया है।

कब और कितने बजे होगा भारत-पाकिस्तान मैच?

India vs Pakistan Men's Hockey World Cup 2026
India vs Pakistan Men’s Hockey World Cup 2026 (Source: Google)

भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे शुरू होगा। ऐसे में दोनों देशों के बीच मुकाबले हमेशा हाई-वोल्टेज रहे हैं और इस बार क्वालीफिकेशन दांव पर होने की वजह से रोमांच और भी ज्यादा रहने की उम्मीद है।

टीवी पर कहां देख सकते हैं लाइव?

India vs Pakistan Hockey Match
India vs Pakistan Hockey Match (Source: Google)

जो दर्शक भारत-पाकिस्तान मुकाबला टीवी पर देखना चाहते हैं, वे इसे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं। वहीं, ऑनलाइन देखने वाले दर्शकों के लिए मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर एवेलेबल होगा।

वर्ल्ड कप में भारत का पाकिस्तान पर पलड़ा भारी

Indian Team Dominance Over Pakistan In Hockey
Indian Team Dominance Over Pakistan In Hockey (Source: Google)

हॉकी वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 5 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत ने 3 बार जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान ने 2 मुकाबलों में बाज़ी मारी है। दोनों टीमें आखिरी बार वर्ल्ड कप में 2010 में भिड़ी थीं, उस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 4-1 के बड़े अंतर से हराया था। अगर वर्ल्ड कप खिताब की बात करें तो भारत ने अब तक एक बार ट्रॉफी अपने नाम की है। वहीं पाकिस्तान चार बार वर्ल्ड कप चैंपियन रह चुका है, हालांकि 1980 के दशक के बाद दोनों टीमों के प्रदर्शन में पहले जैसी कन्टीन्यूटी देखने को नहीं मिली।

ग्रुप डी की सिचुएशन

India vs Pakistan Situation In Group D
India vs Pakistan Situation In Group D (Source: Google)

ग्रुप डी में इंग्लैंड ने अपने दोनों मैच जीतकर 6 प्वाइंट्स के साथ पहला नंबर हासिल किया है। वहीं भारत 3 प्वाइंट्स के साथ दूसरे पोजीशन पर है, वेल्स तीसरे और पाकिस्तान चौथे पोजीशन पर है। भारत के लिए समीकरण बिल्कुल साफ है—पाकिस्तान के खिलाफ जीत या ड्रॉ उसे अगले स्टेज में पहुंचा सकता है, जबकि हार की सिचुएशन में टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।

भारत की टीम

Indian Team In Hockey
Indian Team In Hockey (Source: Google)

भारत की कप्तानी हरमनप्रीत सिंह के हाथों में है। वहीं टीम में मोहित एचएस, सूरज करकेरा, जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, संजय, सुमित, यशदीप सिवाच, राजिंदर सिंह, आदित्य अर्जुन लालागे, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, नीलकंठ शर्मा, विवेक सागर प्रसाद, दिलप्रीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, सुखजीत सिंह, मंदीप सिंह और अभिषेक जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। ऐसे में भारत की नजरें अब पाकिस्तान के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करते हुए अगले दौर में जगह पक्की करने पर होगी।

Read More: Hockey World Cup: इंग्लैंड से हार के बाद भारत की राह मुश्किल, पाकिस्तान के खिलाफ जीत से पक्का होगा नॉकआउट टिकट!-जानें पूरी सिचुएशन

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं