Roman Reigns और CM Punk की फिर हो सकती है भिड़ंत, क्या Crown Jewels में आएगा बड़ा ट्विस्ट?

Summary :

रोमन रेंस और सीएम पंक के बीच क्राउन ज्वैल में एक बार फिर मुकाबला होने की संभावना जताई जा रही है। पंक ने केविन ओवेंस के खिलाफ अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप बरकरार रखी है, जबकि रेंस अपने वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल का बचाव करने वाले हैं। रेंस के अगले चैलेंजर के लिए टूर्नामेंट चल रहा है, जिसमें पेंटा को मजबूत दावेदार माना जा रहा है।

साल 2026 अब तक WWE सुपरस्टार रोमन रेंस के लिए शानदार रहा है। उन्होंने साल की शुरुआत में मेंस रॉयल रंबल जीतकर बड़ा मुकाम हासिल किया और इसके बाद रेसलमेनिया 42 में सीएम पंक के खिलाफ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मुकाबला किया। इस मैच में रेंस ने जीत हासिल कर चैंपियनशिप अपने नाम की। इसके बाद से रोमन रेंस का टाइटल रन भी काफी बेहतरीन रहा है। वह अब तक तीन बार अपनी चैंपियनशिप को दांव पर लगा चुके हैं। अब ऐसी चर्चा है कि रेंस और सीएम पंक एक बार फिर WWE रिंग में आमने-सामने आ सकते हैं।

सऊदी अरब में हो सकता है क्राउन ज्वैल

WWE Crown Jewel 2026 In Saudi Arabia
WWE Crown Jewel 2026 In Saudi Arabia (Source: Google)

WWE का क्राउन ज्वैल प्रीमियम लाइव इवेंट आमतौर पर सऊदी अरब में आयोजित किया जाता है। हालांकि, पिछले साल कंपनी ने इसका आयोजन ऑस्ट्रेलिया में किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक WWE इस साल भी क्राउन ज्वैल का आयोजन करने की तैयारी में है और नवंबर में इसे सऊदी अरब में कराया जा सकता है। कंपनी की ओर से जल्द ही इस इवेंट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट किए जाने की उम्मीद है। WWE और सऊदी अरब के बीच 10 साल की पार्टनरशिप भी है, जिसके तहत वहां बड़े WWE इवेंट ऑर्गनाइज़ किए जाते हैं।

क्राउन ज्वैल चैंपियनशिप में क्या होता है?

What Is WWE Crown Jewel
What Is WWE Crown Jewel (Source: Google)

2024 से क्राउन ज्वैल इवेंट में एक अलग चैंपियनशिप भी देखने को मिल रही है। यह मेन्स और वुमेन्स दोनों डिवीजन में ऑर्गनाइज़ की जाती है। मेंस डिवीजन में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन और वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन के बीच मुकाबला होता है। इस मैच के विनर को क्राउन ज्वैल चैंपियनशिप मिलती है। पिछले साल सैथ रॉलिंस ने यह खिताब जीता था।

Roman Reigns vs Cm Punk In Crown Jewels: क्या क्राउन ज्वैल में भिड़ेंगे रोमन और पंक?

Roman Vs Punk In Crown Jewel
Roman Vs Punk In Crown Jewel (Source: Google)

फिलहाल सीएम पंक के पास अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप है, जबकि रोमन रेंस वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बने हुए हैं। दोनों के टाइटल रन को देखते हुए जल्द उनके चैंपियन बनने की पॉसीबिलिटी कम है। ऐसे में क्राउन ज्वैल में दोनों के बीच एक बार फिर मुकाबला कराने का रास्ता खुला हुआ है। अगर ऐसा होता है तो दोनों सुपरस्टार्स के बीच क्राउन ज्वैल चैंपियनशिप के लिए भिड़ंत देखने को मिल सकती है। रेंस और पंक की पॉपुलैरिटी को देखते हुए WWE के लिए यह मुकाबला काफी बड़ा साबित हो सकता है।

सीएम पंक ने केविन ओवेंस के खिलाफ टाइटल बचाया

CM Punk Retains WWE Title Over Kevin Owens
CM Punk Retains WWE Title Over Kevin Owens (Source: Google)

हाल ही में SmackDown में सीएम पंक ने केविन ओवेंस के खिलाफ अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को डिफेंड किया था। मुकाबले के दौरान ऐसा लग रहा था कि ओवेंस नए चैंपियन बन सकते हैं, लेकिन सैमी जेन के इन्टरफेयर कर के मैच का रुख बदल दिया। ऐसे में पंक ने किसी तरह अपना टाइटल रिटेन कर लिया। मैच के बाद सैमी जेन ने पंक और ओवेंस पर हमला भी किया। पंक के चैंपियन बने रहने से साफ है कि WWE फिलहाल उनके किरदार और टाइटल रन को आगे बढ़ाने की प्लानिंग बना रही है।

रोमन रेंस का भी जल्द होगा बड़ा मुकाबला

Roman Reigns In Crown Jewel
Roman Reigns In Crown Jewel (Source: Google)

रोमन रेंस इन दिनों WWE टीवी पर लगातार नजर आ रहे हैं और जल्द ही उन्हें अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप डिफेंड करनी होगी। ऐसे में 14 सितंबर को रेड ब्रांड के एपिसोड में उनका मुकाबला होने वाला है। AAA लूचाडोर प्रमोशन से जुड़े एक टूर्नामेंट के जरिए रेंस के अगले चैलेंजर का फैसला किया जा रहा है। रेड और ब्लू ब्रांड में मुकाबले ऑर्गनाइज़ किए जा रहे हैं और टूर्नामेंट जीतने वाले रेसलर को रोमन रेंस के खिलाफ टाइटल मैच मिलेगा।

रिपोर्ट्स में पेंटा को इस मुकाबले के लिए मजबूत दावेदार माना जा रहा है। अगर पेंटा टूर्नामेंट जीतते हैं, तो रोमन रेंस के साथ उनकी पहली भिड़ंत देखने को मिल सकती है। इसके बाद अगर क्राउन ज्वैल में रेंस और पंक का मुकाबला तय होता है, तो WWE फैंस के लिए यह एक बड़ा रोमांचक मुकाबला होगा।

Read More: WWE में बड़ा मुकाबला तय, Sunday Night’s Main Event में Oba Femi के साथ भिड़ेगा ये सुपरस्टार

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं