New Teams In IPL 2028: IPL 2028 में होगा बड़ा बदलाव? दो नई टीमों की एंट्री से मचेगा बवाल!

Summary :

बीसीसीआई आईपीएल 2028 से कम से कम दो नई फ्रेंचाइजी जोड़ने पर विचार कर रहा है, जिसके लिए पुणे और वडोदरा संभावित शहर बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, नई टीमों की वैल्यूएशन 1 अरब डॉलर से अधिक हो सकती है और कई बड़े भारतीय व विदेशी निवेशक इनमें दिलचस्पी दिखा रहे हैं। अगर इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, तो आईपीएल में मौजूदा 10 टीमों की संख्या बढ़कर 12 हो सकती है।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में एक बार फिर टीमों के नंबर बढ़ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आईपीएल के 2028 सीजन से कम से कम दो नई फ्रेंचाइजी शामिल करने की प्लानिंग पर सोच विचार कर रहा है। अगर यह प्रोपोज़ल मंजूर होता है, तो लीग में मौजूदा 10 टीमों की जगह 12 टीमें खेलती नजर आ सकती हैं।

‘मिंट’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नई फ्रेंचाइजी के लिए पुणे और वडोदरा पॉसीबल शहरों के तौर पर सामने आए हैं। हालांकि, इस रिलेशन में अभी शुरुआती लेवल पर चर्चा चल रही है और किसी भी शहर के नाम पर आखरी फैसला नहीं लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, प्रोपोज़ल में बदलाव की भी पॉसीबिलिटी है।

2028 से 2032 के बीच हो सकता है विस्तार

Expansion Of IPL Teams
Expansion Of IPL Teams (Source: Google)

रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि आईपीएल का एक्सपेंशन अगले मीडिया राइट्स साइकल यानी 2028 से 2032 के दौरान किया जा सकता है। नई टीमों की पॉसीबल कीमत 1 अरब डॉलर से ज्यादा आंकी जा रही है। घरेलू कारोबारी ग्रुप्स और विदेशी इन्वेस्टर्स की बढ़ती दिलचस्पी को इसकी खास वजह माना जा रहा है।

नई टीमों में निवेश के लिए कई बड़े नाम इच्छुक

Big Investors In IPL 2028
Big Investors In IPL 2028 (Source: Google)

पॉसीबल फ्रेंचाइजी में इन्वेस्ट करने वालों की लिस्ट में कई बड़े इंटरनेशनल और भारतीय इन्वेस्टर्स शामिल हो सकते हैं। इनमें प्राइवेट इक्विटी फर्म परमिरा (Permira), पश्चिम एशिया के सॉवरेन वेल्थ फंड, अमेरिका के फैमिली ऑफिस, एशियाई सरकारी निवेश संस्थाएं और भारत के प्रमुख बिजनेस ग्रुप शामिल बताए जा रहे हैं। इसके अलावा, कई बेहद अमीर कारोबारी और पर्सनल इन्वेस्टर्स भी नई आईपीएल टीमों में इन्वेस्ट करने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। कुछ इन्वेस्टर्स पूरी फ्रेंचाइजी खरीदने के बजाय उसमें हिस्सेदारी हासिल करने का ऑप्शन भी तलाश रहे हैं।

पुणे पहले भी रह चुका है IPL टीमों का होम ग्राउंड

Pune Home Ground Of IPL
Pune Home Ground Of IPL (Source: Google)

पुणे का आईपीएल से पुराना नाता रहा है। यह शहर पहले भी दो फ्रेंचाइजियों के घरेलू मैदान के रूप में अपनी पहचान बना चुका है।

पुणे वॉरियर्स इंडिया: 2011 से 2013 तक सहारा ग्रुप के स्वामित्व वाली इस टीम ने पुणे को अपना होम ग्राउंड बनाया था।
राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स: 2016 और 2017 के आईपीएल सीजन में इस फ्रेंचाइजी ने पुणे में अपने घरेलू मुकाबले खेले थे।

ऐसे में अगर पुणे को एक बार फिर आईपीएल फ्रेंचाइजी मिलती है, तो शहर में क्रिकेट लवर्स के लिए यह बड़ी खुशखबरी होगी।

IPL में कब-कब बढ़ी टीमों की संख्या?

IPL Team Numbers
IPL Team Numbers (Source: Google)

आईपीएल की शुरुआत साल 2008 में 8 टीमों के साथ हुई थी। साल 2011 में टीमों की संख्या बढ़ाकर 10 की गई, लेकिन बाद में कुछ फ्रेंचाइजियों के हटने के कारण लीग फिर से 8 टीमों तक सीमित हो गई। इसके बाद 2022 में गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स की एंट्री हुई। इन दोनों टीमों के जुड़ने से आईपीएल में फ्रेंचाइजियों की कुल संख्या एक बार फिर 10 हो गई।

IPL 2027 में हिस्सा लेंगी ये 10 टीमें

IPL Teams In 2027
IPL Teams In 2027 (Source: Google)

फिलहाल आईपीएल में कुल 10 फ्रेंचाइजी हैं, जो 2027 सीजन में भी हिस्सा लेंगी। इन टीमों के नाम इस तरह हैं:

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
मुंबई इंडियंस (MI)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)
राजस्थान रॉयल्स (RR)
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)
पंजाब किंग्स (PBKS)
दिल्ली कैपिटल्स (DC)
गुजरात टाइटंस (GT)
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)

फिलहाल बीसीसीआई की ओर से दो नई टीमों को शामिल करने को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। ऐसे में अब सभी की नजरें बोर्ड के अगले फैसले पर रहेंगी। अगर प्लानिंग को मंजूरी मिलती है, तो 2028 से आईपीएल का स्वरूप एक बार फिर बदल सकता है।

Read More: Ind Vs Nz 3rd ODI: बारिश के चलते भारत-न्यूजीलैंड तीसरे वनडे में देरी, जानें किस सिचुएशन में रद्द होगा मुकाबला?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।