WWE में बड़ा मुकाबला तय, Sunday Night’s Main Event में Oba Femi के साथ भिड़ेगा ये सुपरस्टार

Summary :

WWE ने 6 सितंबर के Sunday Night’s Main Event में ओबा फेमी और ब्रॉन ब्रेकर के बीच पहली मेन-रोस्टर भिड़ंत तय की है। दोनों युवा स्टार्स को कंपनी के भविष्य के बड़े रेसलर के रूप में देखा जा रहा है और इस मुकाबले में जीत उनके करियर के लिए अहम मानी जा रही है। ओबा फेमी इस साल ब्रॉक लैसनर के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद चर्चा में हैं और अब ब्रॉन ब्रेकर के खिलाफ खुद को साबित करने उतरेंगे।

WWE SummerSlam के बाद अब कंपनी अपने अगले बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट Money in the Bank की तैयारियों में जुट गई है, जो अक्टूबर में आयोजित होगा। हालांकि, इससे पहले WWE का Sunday Night’s Main Event फैंस को एंटरटेन करने वाला है। इस शो के लिए कंपनी ने कई बड़े मुकाबले तय किए हैं, जिनमें कोडी रोड्स और रैंडी ऑर्टन की भिड़ंत भी शामिल है। इसी बीच WWE ने दो युवा और तेजी से उभरते सुपरस्टार्स के बीच एक बड़े मुकाबले का ऐलान किया है। ओबा फेमी और ब्रॉन ब्रेकर पहली बार मेन रोस्टर में आमने-सामने होंगे।

WWE Sunday Night’s Main Event Action: कब होगा Sunday Night’s Main Event?

Sunday Night’s Main Event
Sunday Night’s Main Event (Source: Google)

WWE का अगला Sunday Night’s Main Event 6 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। वहीं खास बात तो यह है कि इस बार शो शनिवार के बजाय रविवार को होगा। पहले यह इवेंट शनिवार को आयोजित होने की वजह से इसी नाम से जाना जाता था, लेकिन WWE ने अब इसके आयोजन का दिन बदल दिया है। कंपनी इस बार शो को खास बनाने के लिए कई बड़े मुकाबले लेकर आ रही है, जिसमें युवा सितारों की टक्कर भी शामिल है।

ओबा फेमी बनाम ब्रॉन ब्रेकर का मुकाबला

Oba Femi vs Braun Breaker
Oba Femi vs Braun Breaker (Source: Google)

WWE Raw के हालिया एपिसोड में ओबा फेमी और ब्रॉन ब्रेकर के मैच को ऑफिशियल तौर पर बुक कर दिया गया। दोनों ही कंपनी के युवा और बेहद ताकतवर सुपरस्टार माने जाते हैं। WWE ने पिछले कुछ सालों में दोनों पर काफी भरोसा दिखाया है और उन्हें लगातार बड़े मौकों के साथ आगे बढ़ाया है। अब पहली बार मेन रोस्टर में दोनों की सीधी भिड़ंत देखने को मिलेगी।

जीतने वाला बनेगा WWE का फ्यूचर स्टार?

Who Becomes WWE Future Superstar
Who Becomes WWE Future Superstar (Source: Google)

इस मुकाबले को लेकर WWE ने बड़ा नैरेटिव भी तैयार किया है। पॉल हेमन के मुताबिक, इस मैच में जीत हासिल करने वाला सुपरस्टार कंपनी के आने वाले कल के लिए बड़े सितारे के तौर पर अपनी पहचान मजबूत कर सकता है। ओबा फेमी पहले ही ब्रॉन ब्रेकर को हराने का दावा कर चुके हैं। इतना ही नहीं, ब्रॉक लैसनर भी फेमी को आने वाले समय का बड़ा रेसलर बता चुके हैं। ऐसे में इस मुकाबले पर फैंस की नजरें टिकी रहेंगी।

क्या WWE ने जल्द कर दी दोनों की भिड़ंत?

WWE Fix The Match Of Oba Femi And Braun Breaker
WWE Fix The Match Of Oba Femi And Braun Breaker (Source: Google)

फैंस के बीच इस बात को लेकर चर्चा शुरू हो गई है कि WWE ने ओबा फेमी और ब्रॉन ब्रेकर को इतनी जल्दी आमने-सामने लाकर कहीं जल्दबाजी तो नहीं कर दी। क्योंकि दोनों सुपरस्टार्स को आने वाले कल के मेन इवेंट स्टार के तौर पर देखा जा रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि उनकी राइवलरी को कुछ और समय तक बनाने के बाद बड़ा मुकाबला कराया जाता तो इसका असर ज्यादा हो सकता था। हालांकि, WWE के क्रिएटिव प्लान में दोनों को इतनी जल्दी भिड़ाना एक बड़ा फैसला है।

ब्रॉक लैसनर के खिलाफ फेमी का शानदार रिकॉर्ड

Oba Femi And Brock Lesnar Record
Oba Femi And Brock Lesnar Record (Source: Google)

ओबा फेमी के लिए 2026 का साल अब तक शानदार रहा है। उन्होंने ब्रॉक लैसनर के साथ भी एक बड़ी राइवलरी की और दोनों के बीच तीन मुकाबले हुए। इनमें फेमी ने दो मुकाबलों में जीत हासिल की, जबकि एक मैच लैसनर ने जीता।

Read More: Paul Heyman ने कन्फर्म की Brock Lesnar की रिटायरमेंट, लंबे समय बाद तोड़ी चुप्पी

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं