BPL पर लगा ब्रेक, जानें किन वजहों के चलते Bangladesh Cricket Board ने लिया ये बड़ा फैसला

Summary :

BCB ने लगातार वित्तीय नुकसान और आंतरिक समस्याओं के चलते इस साल बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) को स्थगित कर दिया है। पिछले दो वर्षों में BPL से बोर्ड को करीब 3.3 मिलियन डॉलर यानी 31.5 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। अब बोर्ड समस्याओं को दूर कर लीग को बेहतर व्यवस्था के साथ दोबारा शुरू करने की तैयारी करेगा।

बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने इस साल लीग का आयोजन ना करने का फैसला किया है। बोर्ड का कहना है कि लगातार हो रहे फाइनेंशियल लॉस और अंदर की परेशानियों के साल्यूशन के बाद ही टूर्नामेंट को नए तरीके से शुरू किया जाएगा। BCB अध्यक्ष तमीम इकबाल ने बताया कि पिछले दो सालों में BPL की वजह से बोर्ड को करीब 3.3 मिलियन डॉलर यानी लगभग 31.5 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। ऐसे में घाटे में टूर्नामेंट आयोजित करने के बजाय लीग को टेम्पोरेरी फॉर्म से रोकना बेहतर समझा गया है।

BPl Suspended Due To Financial Losses: नुकसान के चलते लिया गया फैसला

BPl Suspended Due To Financial Losses
BPl Suspended Due To Financial Losses (Source: Google)

तमीम इकबाल ने कहा कि BPL एक पॉपुलर टूर्नामेंट है और इसे दर्शकों का काफी सपोर्ट मिला है। हालांकि, फ्रेंचाइजी क्रिकेट से बोर्ड को फाइनेंशियल फायदा होना चाहिए, ना की लगातार नुकसान। उनके मुताबिक, लीग से जुड़ी मौजूदा परेशानियों को पहले दूर किया जाएगा और इसके बाद BPL को फाइनेंशियली ऑर्गनाइज़्ड तरीके से वापस लाने की कोशिश होगी। बोर्ड का टारगेट टूर्नामेंट को जल्द से जल्द बेहतर करने के साथ-साथ दोबारा शुरू करना है।

पहले भी विवादों में रहा BPL

BPL Controversies
BPL Controversies (Source: Google)

बांग्लादेश प्रीमियर लीग पिछले कुछ समय से कई विवादों का सामना करता रहा है। इसी साल मई में BCB ने एक खिलाड़ी और टीम के कुछ ऑफिशियल्स को सस्पेंड कर दिया था। क्योंकि बोर्ड की एंटी-करप्शन यूनिट ने उन्हें सट्टेबाजी से जुड़े मामले में शामिल पाया था। इन घटनाओं के अलावा फाइनेंशियल मैनेजमेंट से जुड़ी परेशानियों ने भी लीग के सामने चेलैंजेस खड़े किए हैं। अब BCB इन सभी मुद्दों को सुलझाने के बाद ही कॉम्पटीशन को दोबारा ऑर्गनाइज़ करना चाहता है।

2012 में हुई थी BPL की शुरुआत

Bangladesh Premier League Opening
Bangladesh Premier League Opening (Source: Google)

बांग्लादेश प्रीमियर लीग की शुरुआत 2012 में हुई थी। करीब 15 सालों के दौरान इसके 12 सीजन खेले जा चुके हैं। हालांकि, 2014 में पॉलिटीकल सिचुएशन और 2020 तथा 2021 में कोरोना महामारी के कारण लीग को ऑर्गनाइज़ नहीं किया गया था। आपको बता दें कि BPL की सबसे सक्सेसफुल टीम कोमिला विक्टोरियंस रही है, जिसने चार बार खिताब जीता है। हालांकि ढाका ग्लैडिएटर्स, राजशाही वॉरियर्स और फॉर्च्यून बारिशल ने भी दो-दो बार ट्रॉफी अपने नाम की है।

तमीम इकबाल के नाम सबसे ज्यादा रन

Tamim Iqbal On BPL
Tamim Iqbal On BPL (Source: Google)

वहीं दिलचस्प बात यह है कि BPL में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड मौजूदा BCB अध्यक्ष तमीम इकबाल के नाम ही है। उन्होंने लीग में 118 मैचों में 3835 रन बनाए हैं। तमीम के नाम BPL में दो शतक और 32 अर्धशतक भी दर्ज हैं। अब बतौर BCB अध्यक्ष उनके सामने लीग को फाइनेंशियल और प्रशासनिक परेशानियों से निकालकर एक मजबूत ढांचे के साथ दोबारा शुरू करने का चैलेंज होगा।

Read More: Srilanka Test Series के दौरान Ravindra Jadeja के नाम दर्ज हुए ये 4 बेमिसाल रिकॉर्ड, देखें लिस्ट

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं