Paul Heyman ने कन्फर्म की Brock Lesnar की रिटायरमेंट, लंबे समय बाद तोड़ी चुप्पी

Summary :

ब्रॉक लैसनर ने WWE से आधिकारिक तौर पर रिटायरमेंट लेने का ऐलान कर दिया है और अब वह रिंग में वापसी नहीं करना चाहते। समरस्लैम 2026 में ओबा फेमी के खिलाफ मुकाबला उनके करियर का आखिरी मैच रहा, जिसमें उन्हें हार मिली। पॉल हेमन ने भी लैसनर के रिटायरमेंट की पुष्टि करते हुए कहा कि इस बार उन्हें सच में लगा कि उनका WWE सफर पूरा हो चुका है।

WWE के दिग्गज सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर ने आखिरकार अपने रेसलिंग करियर को अलविदा कहने का फैसला कर लिया है। 2002 में WWE में कदम रखने वाले लैसनर ने अपने करियर के बीच UFC में भी हिस्सा लिया था। कई बार रिटायरमेंट के सिंग्नल देने के बावजूद वह रिंग में वापसी करते रहे, लेकिन इस बार उनका फैसला आखरी माना जा रहा है।

Paul Heyman On Brock Lesnar Retirement: समरस्लैम में खेला आखिरी मुकाबला

Brock Lesnar vs. Oba Femi Match
Brock Lesnar vs. Oba Femi Match (Source: Google)

समरस्लैम 2026 में ब्रॉक लैसनर का सामना ओबा फेमी से हुआ था। दोनों के बीच हैल इन ए सेल मुकाबले में जबरदस्त एक्शन देखने को मिला, लेकिन लैसनर को हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में मैच के बाद लैसनर ने ओबा फेमी की तारीफ करते हुए उन्हें WWE का आने वाला कल बताया। दोनों के गले मिलने का यह इमोशनल पल फैंस के बीच भी चर्चा का विषय बना।

ओबा फेमी के साथ रही जबरदस्त राइवलरी

Brock Lesnar And Oba Femi Rivalry
Brock Lesnar And Oba Femi Rivalry (Source: Google)

लैसनर और ओबा फेमी की दुश्मनी मार्च 2026 में शुरू हुई थी। दोनों पहली बार रेसलमेनिया 42 में आमने-सामने आए, जहां फेमी ने जीत दर्ज की। इसके बाद क्लैश इन इटली में लैसनर ने वापसी करते हुए फेमी को हराया। दोनों के बीच तीसरे मुकाबले में एक बार फिर फेमी ने जीत हासिल की। इस राइवलरी ने WWE फैंस को खूब एंटरटेन किया और अब इसे लैसनर के करियर के आखिरी चैप्टर के तौर पर देखा जा रहा है।

लैसनर ने खुद किया रिटायरमेंट का ऐलान

Brock Lesnar's Retirement Announcement
Brock Lesnar’s Retirement Announcement (Source: Google)

समरस्लैम के कुछ दिनों बाद पैट मैकफी शो में नजर आए ब्रॉक लैसनर ने अपने रिटायरमेंट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की। उन्होंने साफ कहा कि अब उनका काम पूरा हो चुका है और वह रिंग से दूरी बनाने जा रहे हैं।

पॉल हेमन ने भी लगाई मुहर

Paul Heyman Confirms Brock Lesnar Retirement
Paul Heyman Confirms Brock Lesnar Retirement (Source: Google)

अंडरटेकर के साथ Six Feet Under पॉडकास्ट में पहुंचे पॉल हेमन ने भी लैसनर के रिटायरमेंट को लेकर बड़ा खुलासा किया। हेमन ने बताया कि पहले लैसनर कई बार अपने आखिरी कॉन्ट्रैक्ट की बात करते थे, लेकिन बाद में अपना फैसला बदल लेते थे। हालांकि, इस बार हेमन को भी महसूस हुआ कि लैसनर असल में अपने करियर को खत्म करना चाहते हैं। उनके मुताबिक, लैसनर को खुद एहसास हो चुका था कि अब उनका WWE सफर पूरा हो गया है।

Read More: Roman Reigns के किरदार को लेकर WWE में बड़ा खुलासा, क्या कंपनी ने अंदर ही अंदर बदल दिया है उनका हील स्टेटस?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं