WWE में रोमन रेंस का सफर लंबे समय से उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। 2012 में मेन रोस्टर का हिस्सा बनने के बाद उन्हें कई बार कंपनी के बड़े फेस के रूप में पेश किया गया, लेकिन 2020 से पहले उन्हें वह सक्सेस नहीं मिली जिसकी उम्मीद थी। अगस्त 2020 में हील टर्न लेने के बाद रेंस का किरदार पूरी तरह बदल गया और उन्होंने WWE में अपना दबदबा कायम कर लिया।
2024 तक वह करीब 1316 दिनों तक चैंपियन बने रहे। लेकिन अगस्त 2024 में उन्होंने बेबीफेस के रूप में वापसी की और तब से उनका किरदार लगातार चर्चा में रहा है। इसी के साथ आपको बता दें कि मौजूदा समय में वह वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन हैं। हालांकि, उनके मौजूदा कैरेक्टर को लेकर फैंस के बीच अभी भी असमंजस बना हुआ है कि वह पूरी तरह फेस हैं या हील।
Roman Reigns Character Change In WWE: ब्लडलाइन में फिर बढ़ा तनाव

इस हफ्ते WWE के रेड ब्रांड शो में रोमन रेंस और उनकी ब्लडलाइन को बड़ा झटका लगा है। क्योंकि सोलो सिकोआ और एलए नाइट ने उसोज़ और रोमन रेंस पर हमला कर दिया। वहीं सबसे चौंकाने वाला पल तब आया जब सोलो सिकोआ ने रेंस के खिलाफ ही कदम उठा दिया और उन्हें समोअन स्पाइक लगा दिया। इस हमले के बाद रोमन की हालत ज्यादा खराब नजर आई।
सोलो सिकोआ ने बदला अपना रास्ता

सोलो सिकोआ हाल ही में जे उसो के खिलाफ मुकाबले में हार गए थे। मुकाबले की शर्त के मुताबिक उन्हें रोमन रेंस की ब्लडलाइन में शामिल होना था, लेकिन सिकोआ ने यह शर्त मानने से इनकार कर दिया। इसके बजाय उन्होंने अपने ही परिवार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। अब सोलो सिकोआ और एलए नाइट एक साथ नजर आ रहे हैं और दोनों का टारेगट रोमन रेंस की ब्लडलाइन को कमजोर करना है।
क्या रोमन रेंस को WWE ने हील बना दिया है?

इस पूरे इवेंट के बीच रोमन रेंस के WWE स्टेटस को लेकर भी बड़ी जानकारी सामने आई है। इस हफ्ते RAW में उनका बिहेवियर काफी हद तक हील जैसा दिखाई दिया। ऐसे में शो के दौरान उन्होंने सोलो सिकोआ को जमकर क्रिटीसाइज़ भी किया। वहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक, False Finish ने दावा किया है कि WWE के अंदर रोमन रेंस को फिलहाल हील के तौर पर लिस्ट किया गया है। हालांकि, टीवी पर वह अभी भी कंपनी के सबसे बड़े बेबीफेस स्टार्स में से एक नजर आते हैं।
रोमन को मिली है क्रिएटिव फ्रीडम

रोमन रेंस WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में अपनी जगह बना चुके हैं। ऐसे में उन्हें अपने कैरेक्टर और स्टोरीलाइन को लेकर काफी क्रिएटिव फ्रीडम दी गई है। उनके पास अपनी कहानी को आगे बढ़ाने और अपने किरदार के मुताबिक फैसले लेने की आजादी है। WWE में पहले ब्रॉक लैसनर जैसे बड़े स्टार्स को भी इसी तरह की क्रिएटिव फ्रीडम मिल चुकी है। ऐसे में पॉसीबल है कि रोमन के हील और फेस कैरेक्टर के बीच दिख रहा अंतर कंपनी की प्लानिंग का हिस्सा हो।
एलए नाइट से हो सकता है अगला बड़ा मुकाबला

चैंपियन बनने के बाद रोमन रेंस ने अपने टाइटल रन में अच्छा प्रदर्शन किया है। वह जेकब फाटू के खिलाफ दो बार और सैथ रॉलिंस के खिलाफ एक बार वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप डिफेंड कर चुके हैं। अब उनकी अगली बड़ी चुनौती एलए नाइट के रूप में सामने आ सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्टूबर में होने वाले Money in the Bank PLE में रोमन रेंस और एलए नाइट के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मुकाबला देखने को मिल सकता है। अगर यह मैच होता है, तो ब्लडलाइन में चल रही उथल-पुथल और रोमन के बदले हुए कैरेक्टर के बीच यह मुकाबला WWE की बड़ी स्टोरीलाइनों में से एक बन सकता है।
Read More: 20 बार चैंपियन रहा ये रेसलर रिंग में करेगा वापसी, WWE ने MITB मैच में किया महामुकाबले का ऐलान


Download Android App
Download iOS App




