समरस्लैम 2026 के बाद WWE में अब अगले बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट की तैयारियां शुरू हो गई हैं। अक्टूबर में होने वाले मनी इन द बैंक की राह में कंपनी ने बिल्डअप शुरू कर दिया है। इसी बीच WWE Sunday Night’s Main Event को लेकर भी कई बड़े मुकाबलों का ऐलान किया जा रहा है। वहीं फैंस के लिए सबसे बड़ी खबर यह है कि 20 बार के चैंपियन और दिग्गज रैंडी ऑर्टन एक बार फिर इन-रिंग एक्शन में नजर आने वाले हैं।
Randy Orton Vs Cody Rhodes In MITB: समरस्लैम में रैंडी ऑर्टन ने मचाया था धमाल

समरस्लैम 2026 में रैंडी ऑर्टन की शानदार वापसी ने WWE यूनिवर्स को चौंका दिया था। उन्होंने कोडी रोड्स पर अचानक हमला करते हुए मुकाबले का रुख ही बदल दिया था। ऑर्टन के हमले के बाद कोडी को सीएम पंक के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच में हार का सामना करना पड़ा था। ऑर्टन ने कोडी पर आरकेओ लगाकर अपनी वापसी का जोरदार अंदाज में ऐलान भी किया था। इसके बाद से दोनों के बीच दुश्मनी और भी ज्यादा बढ़ गई है।
रेसलमेनिया 42 में हुआ था आखिरी मुकाबला
रैंडी ऑर्टन ने इससे पहले रेसलमेनिया 42 में अपना आखिरी मुकाबला लड़ा था। उस मैच में उन्होंने अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए कोडी रोड्स का सामना किया था। दोनों सुपरस्टार्स के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला, लेकिन आखिर में कोडी ने जीत दर्ज की। हालांकि मैच खत्म होने के बाद भी ऑर्टन का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उन्होंने कोडी पर हमला कर दिया था। इसके बाद वह लंबे समय तक WWE के इन-रिंग एक्शन से दूर रहे।
अब फिर आमने-सामने होंगे ऑर्टन और कोडी

अब रैंडी ऑर्टन और कोडी रोड्स की राइवलरी एक नए मोड़ पर पहुंच गई है। 6 सितंबर को होने वाले WWE Sunday Night’s Main Event में दोनों सुपरस्टार्स एक बार फिर आमने-सामने होंगे। ट्रिपल एच ने इस मुकाबले का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है। लंबे ब्रेक के बाद ऑर्टन की इन-रिंग वापसी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या वह वापसी के मुकाबले में कोडी रोड्स को शिकस्त देकर जीत के साथ शुरुआत कर पाएंगे या नहीं?
स्मैकडाउन में भी दिखी दोनों की दुश्मनी

पिछले हफ्ते स्मैकडाउन में ऑर्टन और कोडी के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली थी। दोनों ने एक-दूसरे पर जमकर हमला किया और इस दौरान कोडी ने कुर्सी से ऑर्टन पर वार भी किया। हालात तो इतने बिगड़ गए थे कि WWE ऑफिशियल्स को दोनों के बीच आकर उन्हें अलग करना पड़ा। इसी वजह से अब 6 सितंबर को होने वाला मुकाबला इस राइवलरी को और ज्यादा रोमांचक बनाने वाला है।
Read More: WWE में भारतीय रेसलर्स की कमी पर Jinder Mahal का बड़ा बयान, जानें उन्होंने क्या कहा?


Download Android App
Download iOS App





