WWE में भारत को रिप्रेजेंट करने वाले रेसलर्स का इतिहास काफी पुराना रहा है। 2006 में द ग्रेट खली ने WWE में कदम रखा और अपनी दमदार पहचान बनाई। उनके बाद भी कई भारतीय रेसलर्स ने WWE कंपनी का हिस्सा बनने की कोशिश करी, लेकिन खली जैसी सफलता कोई हासिल नहीं कर सका। अप्रैल 2024 में WWE ने भारत के तीन रेसलर्स को रिलीज कर दिया था। इसके बाद से कंपनी के मौजूदा रोस्टर में कोई भारतीय रेसलर नजर नहीं आ रहा है। WWE जैसी दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनियों में भारतीय एबिलिटी की गैरमौजूदगी ने कई फैंस और रेसलिंग से जुड़े लोगों को हैरान किया है। ऐसे में अब WWE के पूर्व स्टार जिंदर महल ने भी इस मुद्दे पर अपनी चिंता जाहिर की है।
Jinder Mahal On Indian WWE Wrestlers: जिंदर महल ने भारतीय टैलेंट पर क्या कहा?

Denise Salcedo के साथ बातचीत में जिंदर महल से WWE में भारतीय रेसलर्स की कमी को लेकर सवाल किया गया। जिसमें उन्होंने माना कि WWE के टीवी प्रोग्राम में भारत से किसी रेसलर का नहीं होना वाकई हैरान करने वाली बात है। हालांकि, महल ने यह भी साफ किया कि सिर्फ भारतीय होने के बेस पर WWE में जगह मिलने की उम्मीद नहीं की जा सकती। उनके मुताबिक, भारतीय रेसलर्स को रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस जैसे बड़े WWE सुपरस्टार्स के लेवल का प्रदर्शन करने के लिए खुद को तैयार करना होगा।
भारत में रेसलिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी

जिंदर महल ने भारतीय रेसलिंग सिस्टम की एक बड़ी समस्या की ओर भी इशारा किया। उनका मानना है कि देश में अभी ऐसा मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर मौजूद नहीं है, जो युवा रेसलर्स को WWE के लेवल के लिए तैयार कर सके। महल ने कहा कि भारत में टैलेंट की कोई कमी नहीं है, लेकिन इस एबिलिटी को निखारने और सही दिशा देने के लिए बेहतर सिस्टम और प्लेटफॉर्म की जरूरत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में युवा भारतीय रेसलर्स को बेहतर मौके मिलेंगे और इसी के साथ देश से नए स्टार सामने आएंगे।
2024 में WWE से अलग हुए थे जिंदर महल

जिंदर महल खुद WWE में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। कंपनी ने उन्हें कई मौकों पर बड़ा पुश दिया और वह बड़े मुकाबलों का हिस्सा भी रहे। हालांकि, 2024 में WWE ने उन्हें रिलीज कर दिया था। उनकी रिलीज की खबर को लेकर फैंस के साथ-साथ रेसलिंग जगत में भी इसकी काफी चर्चा हुई थी।
2017 में बने थे WWE चैंपियन

जिंदर महल के WWE करियर का सबसे शानदार दौर 2017 में आया। उस समय कंपनी ने उन्हें अचानक बड़ा पुश दिया और उन्होंने रैंडी ऑर्टन को हराकर WWE चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। महल के साथ सिंह ब्रदर्स भी नजर आए थे और उनका चैंपियनशिप रन काफी चर्चा में रहा। हालांकि, बाद में एजे स्टाइल्स ने उन्हें हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
WWE में वापसी की संभावना?

WWE से रिलीज होने के बाद भी जिंदर महल ने रेसलिंग से दूरी नहीं बनाई। उन्होंने इंडिपेंडेंट सर्किट पर मुकाबले किए और अपनी पहचान बनाए रखी। अलग-अलग प्रमोशंस में काम करते हुए उन्होंने अपनी फॉर्म भी बरकरार रखी है। ऐसे में अगर फ्यूचर की बात करें तो हो सकता है कि WWE में उनकी वापसी हो जाए, हालांकि इसपर कोई साफ जानकारी तो नहीं है। लेकिन ये भी नहीं कहा जा सकता कि जिंदर WWE में वापसी नहीं करेंगे। अगर ट्रिपल एच के लीडरशिप में कंपनी दोबारा किसी भारतीय चेहरे को बड़े मंच पर लाने का फैसला करती है, तो जिंदर महल भी पॉसीबल ऑप्शन्स में शामिल हो सकते हैं।
Read More: Money In The Bank में Roman Reigns का किससे होगा मुकाबला?, सामने आया बड़ा अपडेट



Download Android App
Download iOS App




