रोमन रेंस साल 2026 में WWE के सबसे पॉपुलर सुपरस्टार्स में से एक बने हुए हैं। वह कंपनी के लगभग सभी बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट्स का हिस्सा रहे हैं और इस समय WWE के सबसे बड़े चेहरों में उनकी गिनती होती है। रेसलमेनिया 42 में सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीतने के बाद रेंस अब तक तीन बार अपने टाइटल का बचाव कर चुके हैं। लेकिन अब अक्टूबर में होने वाले Money in the Bank को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गई है। क्योंकि सबसे बड़ा सवाल यही है कि इस इवेंट में रोमन रेंस के सामने कौन होगा। रिपोर्ट्स की मानें तो इस मुकाबले के लिए एलए नाइट का नाम सबसे आगे चल रहा है।
Roman Reigns Opponent In MITB: एलए नाइट से हो सकती है भिड़ंत

Money in the Bank को 10 अक्टूबर के दिन ऑर्गनाइज़ किया जाएगा। WrestleVotes की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बड़े इवेंट में रोमन रेंस और एलए नाइट के बीच टाइटल मुकाबला देखने को मिल सकता है। WWE ने दोनों के बीच पॉसीबल राइवलरी के हिंट पहले ही दे दिए हैं। एलए नाइट लंबे समय से टाइटल शॉट का इंतजार कर रहे हैं और माना जा रहा है कि कंपनी उन्हें इस बार बड़ा पुश दे सकती है।
नाइट पहले ही दे चुके हैं चैलेंज

3 अगस्त को हुए रॉ के एपिसोड में एलए नाइट ने रोमन रेंस के सेगमेंट में अचानक एंट्री की थी। इसके बाद दोनों के बीच तीखी जुबानी जंग देखने को मिली। नाइट ने रेंस का मजाक उड़ाते हुए उन्हें सीधे टाइटल मैच के लिए चुनौती दे दी। फिर एलए नाइट ने रेंस से साफ तौर पर कहा कि वह उन्हें मुकाबले की तारीख बता दें और वह तैयार हैं। इस सेगमेंट के बाद दोनों के बीच पॉसीबल मैच की चर्चा और तेज हो गई है।
2023 में भी हो चुकी है भिड़ंत

रोमन रेंस और एलए नाइट की टक्कर कोई नई नहीं है। दोनों 2023 के Crown Jewel में भी वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए आमने-सामने आ चुके हैं। उस मुकाबले में दोनों ने शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन आखिरकार रोमन रेंस ने मुश्किल मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए अपना टाइटल बचा लिया था। अब अगर दोनों फिर से आमने-सामने आते हैं, तो एलए नाइट के पास पिछली हार का हिसाब बराबर करने और चैंपियन बनने का बड़ा मौका होगा।
समरस्लैम में भी रेंस ने बचाया टाइटल

हाल ही में हुए SummerSlam में रोमन रेंस ने सैथ रॉलिंस के खिलाफ अपनी चैंपियनशिप दांव पर लगाई थी। दोनों के बीच जोरदार मुकाबला हुआ, जिसमें रेंस ने जीत हासिल कर के अपना टाइटल बरकरार रखा। वहीं मैच के बाद दोनों ने हाथ मिलाकर अपने पुराने Shield चैप्टर को अच्छे तरीके से खत्म करने का सिंग्नल भी दिया।
सितंबर में भी होगा टाइटल डिफेंस
Money in the Bank से पहले रोमन रेंस के सामने एक और बड़ी चुनौती होगी। 14 सितंबर को रॉ के एपिसोड में उन्हें अपनी चैंपियनशिप का बचाव करना है। AAA प्रमोशन के कुछ स्टार्स के बीच टूर्नामेंट ऑर्गनाइज़ किया जा रहा है और इसका विनर रोमन रेंस के खिलाफ टाइटल मैच हासिल करेगा। रिपोर्ट्स में यह भी चर्चा है कि पेंटा इस मुकाबले के लिए पॉसीबल दावेदार हो सकते हैं। ऐसे में आने वाले महीनों में रोमन रेंस के लिए लगातार बड़े मुकाबले देखने को मिल सकते हैं और Money in the Bank में एलए नाइट के साथ पॉसीबली भिड़ंत ने फैंस की दिलचस्पी और बढ़ा दी है।
Read More: WWE में Roman Reigns की वापसी हुई तय, LA Knight से हो सकता है बड़ा टकराव



Download Android App
Download iOS App




