WWE में रोमन रेंस के लिए 2026 का साल अब तक काफी शानदार रहा है। उन्होंने कई बड़ी अचीवमेंट अपने नाम की हैं और इस समय उनके पास वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप भी है। रेंस लगातार बड़े इवेंट्स में अपने टाइटल का बचाव कर रहे हैं और उनका चैंपियनशिप रन 100 दिन से ज्यादा का हो चुका है। हालांकि, इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में रेंस नजर नहीं आए, जिससे उनके फैंस थोड़े निराश हुए। लेकिन अब WWE ने उनकी वापसी को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। रोमन रेंस अगले हफ्ते होने वाले RAW के एपिसोड में वापसी कर सकते हैं।
Roman Reigns Comback In Raw: समरस्लैम में रेंस ने बचाया अपना टाइटल

हाल ही में हुए समरस्लैम 2026 में रोमन रेंस का सामना सैथ रॉलिंस के साथ हुआ था। दोनों के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए जोरदार मुकाबला देखने को मिला। आखिरकार रेंस ने रॉलिंस को हराकर अपना टाइटल बरकरार रखा। लेकिन मैच खत्म होने के बाद दोनों सुपरस्टार्स ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया, जिससे उनके बीच एक दूसरे के लिए इज्ज़त भी देखने को मिली।
एलए नाइट ने दी चैंपियन को चुनौती

पिछले हफ्ते RAW में रोमन रेंस के सेगमेंट के दौरान एलए नाइट ने एंट्री कर के उन्हें चुनौती दी थी। दोनों के बीच मजाकिया अंदाज में बातचीत और तकरार भी देखने को मिली। नाइट ने रेंस के सामने चैंपियनशिप मैच की मांग रखी। ऐसे में रेंस ने जवाब देते हुए कहा कि नाइट को अपनी बारी का इंतजार करना होगा। इसके बाद नाइट ने साफ कर दिया कि जब भी रेंस उन्हें मुकाबले का समय बताएंगे, तब वह तैयार रहेंगे।
अगले हफ्ते लौटेंगे रोमन रेंस
अब फैंस को रोमन रेंस की वापसी के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। WWE ने पुष्टि कर दी है कि वह अगले हफ्ते RAW में नजर आएंगे। रेंस की वापसी के साथ ही उनके सेगमेंट में बड़ा हंगामा भी देखने को मिल सकता है, खासकर एलए नाइट की मौजूदगी को देखते हुए।
सोलो सिकोआ पर होगा बड़ा फैसला

इस बीच सोलो सिकोआ की कहानी भी रोमन रेंस की वापसी से जुड़ गई है। इस हफ्ते RAW में सिकोआ को जे उसो के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। मुकाबले की शर्त के मुताबिक अब उन्हें रोमन रेंस की ब्लडलाइन में शामिल होना पड़ सकता है। ऐसे में अगले हफ्ते रेंस सोलो सिकोआ को लेकर कोई बड़ा फैसला कर सकते हैं। अगर रेंस उन्हें दोबारा ब्लडलाइन में शामिल करते हैं, तो WWE की कहानी एक नया मोड़ ले सकती है।
एलए नाइट फिर मचा सकते हैं बवाल

एलए नाइट लंबे समय से ब्लडलाइन से जुड़े मामलों में दखल देते रहे हैं और अब उन्होंने सीधे रोमन रेंस को चुनौती दे दी है। ऐसे में अगले हफ्ते रेंस के सेगमेंट के दौरान नाइट के पहुंचने की पॉसीबीलिटी से भी इनकार नहीं किया जा सकता। अगर ऐसा होता है, तो रोमन रेंस की वापसी वाला RAW एपिसोड काफी रोमांचक हो सकता है और दोनों के बीच चैंपियनशिप फ्यूड की शुरुआत भी हो सकती है।
Read More: Roman Reigns की Bloodline में होगी एक और बड़ी एंट्री, इस 33 साल के रेसलर की होने जा रही ‘घर वापसी’!



Download Android App
Download iOS App




