WWE में एक बार फिर Roman Reigns की Bloodline मजबूत होती नजर आ रही है। The Usos और Jacob Fatu के साथ Reigns का ग्रुप पहले ही ताकतवर बन चुका है और अब इसमें एक और पुराने मेंबर की वापसी लगभग तय मानी जा रही है। हाल ही में Raw के एपिसोड में हुए मुकाबले के बाद Solo Sikoa को एक बार फिर Roman Reigns की Bloodline का हिस्सा बनने की सिचुएशन में ला दिया गया है।
WrestleMania 42 के बाद Roman Reigns ने Jacob Fatu को दो बार मात दी थी। इसके बाद Fatu ने ऑफिशियल तौर पर Bloodline में शामिल होकर Reigns का साथ देना शुरू कर दिया। ऐसे में अब Solo Sikoa की कहानी ने भी एक नया मोड़ ले लिया है।
Solo Sikoa Joins Roman reigns Bloodline: Raw की शुरुआत में हुआ बड़ा मुकाबला तय

इस हफ्ते Raw की शुरुआत Solo Sikoa और Jey Uso के एक सेगमेंट से हुई। दोनों ने एक-दूसरे पर जमकर तंज कसे और माहौल काफी गर्म हो गया। इसी दौरान Jey Uso ने Sikoa को एक बड़ी चुनौती दे डाली। Jey ने शर्त रखी कि अगर Solo Sikoa मुकाबला जीतते हैं तो उन्हें Bloodline की तरफ से आजादी मिल जाएगी। वहीं, अगर Sikoa हारते हैं तो उन्हें Roman Reigns की Bloodline में शामिल होना पड़ेगा। Jey ने यह भी साफ कर दिया कि हारने की सिचुएशन में Sikoa को Roman के हवाले कर दिया जाएगा।
मेन इवेंट में Jey Uso ने मारी बाजी

Raw के मेन इवेंट में Jey Uso और Solo Sikoa के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। दोनों सुपरस्टार्स ने रिंग में अपना पूरा दम लगाया। वहीं मैच के दौरान Jimmy Uso ने भी दखल देने की कोशिश की, लेकिन Sikoa ने उन्हें Samoan Spike लगा दिया। हालांकि, मुकाबले के आखिर में Solo Sikoa को बड़ा झटका लगा। जब Jey Uso ने सही समय पर उन्हें पिन कर दिया और मैच अपने नाम कर लिया। इस हार के बाद अब शर्त के मुताबिक Solo Sikoa को Roman Reigns की Bloodline में शामिल होना पड़ेगा।
पहले भी Bloodline का हिस्सा रह चुके हैं Sikoa

Solo Sikoa के लिए Bloodline में लौटना कोई नई बात नहीं होगी। वह पहले भी Roman Reigns के साथ इस गुट का हिस्सा रह चुके हैं। मेन रोस्टर में आने के बाद Sikoa ने लंबे समय तक Reigns के साथ काम किया था। हालांकि, WrestleMania 2024 के बाद Sikoa ने अपनी अलग Bloodline तैयार कर ली थी। इसके बाद उनका Roman Reigns के साथ Ula Fala को लेकर मुकाबला भी हुआ, जिसमें Sikoa को हार का सामना करना पड़ा, फिर बाद में उन्होंने MFT ग्रुप की कमान संभाल ली।
अगले हफ्ते Roman Reigns करेंगे बड़ा ऐलान

अब सभी की नजरें अगले हफ्ते होने वाले Raw एपिसोड पर होंगी, क्योंकि Roman Reigns खुद रेड ब्रांड में नजर आने वाले हैं। Solo Sikoa अब उनके हवाले कर दिए गए हैं और ऐसे में Reigns उन्हें अपनी Bloodline में ऑफिशियल तौर पर शामिल कर सकते हैं। वहीं खास बात यह है कि Roman पहले भी Sikoa को Bloodline में वापस आने का प्रोपोज़ल दे चुके हैं, लेकिन तब उन्होंने इसे ठुकरा दिया था। लेकिन इस बार हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। ऐसे में इसे Solo Sikoa की Bloodline में ‘घर वापसी’ भी कहा जा सकता है।
क्या Solo Sikoa कोई नया गेम खेलेंगे?

हालांकि, Solo Sikoa को कम आंकना बड़ी गलती हो सकती है। वह अपनी चालाकी और अचानक पलटवार के लिए जाने जाते हैं। इसलिए ऐसा भी हो सकता है कि अगले हफ्ते वह कोई बड़ा ट्विस्ट लेकर आएं। इस पूरे मामले में Royce Keys और LA Knight पर भी नजर रहेंगी। दोनों ही Bloodline के खिलाफ नजर आते हैं और Sikoa के साथ पहले भी SummerSlam में मुकाबला कर चुके हैं। ऐसे में अगर Sikoa दोबारा Bloodline में शामिल होते हैं, तो WWE की कहानी में एक नया मोड़ देखने को मिल सकता है।
Read More: Roman Reigns को लेकर पूर्व WWE स्टार का बड़ा दावा, बोले- ‘मेरे बिना कोई Tribal Chief नहीं’



Download Android App
Download iOS App




