Raksha Bandhan 2026 Hairstyle Idea: एथनिक लुक में लगाएँ चार चाँद! इस राखी ट्राई करें ये ट्रेंडी हेयरस्टाइल्स

Summary :

अगर आप भी इस राखी अपने लुक को लेकर थोड़ा कंफ्यूज्ड हैं, तो परेशान न हों! यहाँ हैं कुछ सुपर ट्रेंडी और झटपट बनने वाली हेयरस्टाइल्स, जो आपके एथनिक लुक में चार चाँद लगा देंगी।

रक्षाबंधन का त्यौहार बस आने ही वाला है, और इस खास मौके पर हर बहन सबसे खूबसूरत और स्टाइलिश दिखना चाहती है। आपने अपना आउटफ़िट और ज्वेलरी तो फ़ाइनल कर ली होगी, लेकिन क्या आपने सोचा है कि आपके एथनिक लुक को कम्पलीट करने के लिए कौन सी हेयरस्टाइल परफेक्ट रहेगी? एक सही हेयरस्टाइल आपके पूरे अवतार को साधारण से बेहद खास बना सकती है।

अगर आप भी इस राखी अपने लुक को लेकर थोड़ा कंफ्यूज्ड हैं, तो परेशान न हों! यहाँ हैं कुछ सुपर ट्रेंडी और झटपट बनने वाली हेयरस्टाइल्स, जो आपके एथनिक लुक में चार चाँद लगा देंगी।

1. Embellished Side Braid

Raksha Bandhan 2026 Hairstyle Idea
Raksha Bandhan 2026 Hairstyle Idea( Source: Social Media)

अगर आप ट्रेडिशनल और क्लासी लुक पसंद करती हैं, तो साइड ब्रैड आपके लिए बेस्ट है। साधारण चोटी बनाने के बजाय उसमें रंग-बिरंगे परंदे, गोटा-पट्टी या मोतियों वाली एक्सेसरीज लपेटें। यह हेयरस्टाइल कुर्ते और लहंगे के साथ बेहद खूबसूरत लगती है।

2. Messy Bun With Gajra

Raksha Bandhan 2026 Hairstyle Idea( Source: Social Media)
Raksha Bandhan 2026 Hairstyle Idea( Source: Social Media)

साड़ी या हैवी अनारकली के साथ जुड़ा हमेशा ही रॉयल लुक देता है। बालों को थोड़ा बाउंस देकर नीचे की तरफ एक मेसी बन बनाएँ और उस पर ताजे मोगरे या गुलाब का गजरा लगाएँ। यह लुक न सिर्फ देखने में एलिगेंट है बल्कि दिनभर आपको कम्फर्टेबल भी रखेगा।

3. Half Open Hair

Raksha Bandhan 2026 Hairstyle Idea( Source: Social Media)
Raksha Bandhan 2026 Hairstyle Idea( Source: Social Media)

अगर आपको खुले बाल पसंद हैं लेकिन आप उन्हें चेहरे पर आने से रोकना चाहती हैं, तो फ्रंट से दोनों तरफ के बालों को थोड़ा ट्विस्ट करके पीछे पिन-अप करें। बचे हुए बालों में हल्के सॉफ्ट कर्ल्स या वेव्स बना लें। यह स्टाइल वेस्टर्न-एथनिक फ्यूज़न और इंडो-वेस्टर्न ड्रेसेस पर खूब जचती है।

4. Sleek Ponytail

Raksha Bandhan 2026 Hairstyle Idea( Source: Social Media)
Raksha Bandhan 2026 Hairstyle Idea( Source: Social Media)

अगर आप इस राखी कुछ मॉडर्न और मिनिमल ट्राई करना चाहती हैं, तो मिडल पार्टिंग के साथ स्लीक लो पोनीटेल बनाएँ। इसके साथ हैवी इयररिंग्स पहनें। यह लुक आपके चेहरे और इयररिंग्स को हाइलाइट करने के लिए परफेक्ट है।

5. French Curl Braids

Raksha Bandhan 2026 Hairstyle Idea( Source: Social Media)
Raksha Bandhan 2026 Hairstyle Idea( Source: Social Media)

सामने की तरफ से छोटी फ्रेंच ब्रेड बनाते हुए पीछे ले जाएँ और बाकी बालों को ओपन छोड़ दें। नीचे के बालों को रोलर से सॉफ्ट कर्ल कर लें। यह हेयरस्टाइल आपको एक फ्रेश और यूथफुल वाइब देगी।

Also Read: Raksha Bandhan 2026: एथनिक लुक में लगाना है चार चांद? रक्षा बंधन पर सूट-साड़ी के साथ ट्राई करें ये 5 खूबसूरत हेयरस्टाइल्स

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।