Flower Mehndi Designs for Rakhi: मिनटों में बनने वाली आसान और खूबसूरत फूल मेहंदी डिजाइन्स

Summary :

चाहे कोई त्योहार हो, शादी-ब्याह का मौका हो हाथों पर रची मेहंदी हर लुक में चार चांद लगा देती है। अगर आपके पास समय कम है और आप भारी-भरकम डिजाइन नहीं लगाना चाहतीं, तो फ्लोरल मेहंदी आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है।

चाहे कोई त्योहार हो, शादी-ब्याह का मौका हो हाथों पर रची मेहंदी हर लुक में चार चांद लगा देती है। अगर आपके पास समय कम है और आप भारी-भरकम डिजाइन नहीं लगाना चाहतीं, तो फ्लोरल मेहंदी आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है।

ये डिजाइन्स न सिर्फ 5 से 10 मिनट में बन जाती हैं, बल्कि हाथों पर बेहद क्लासी और आकर्षक भी लगती हैं।

Floral Mandala

Raksha Bandhan floral mehndi
Raksha Bandhan floral mehndi( Source: Social Media)

हथेली के बीचों-बीच एक गोल फूल बनाएं और उंगलियों के पर छोटे-छोटे पत्तियों के पैटर्न दें। हथेली के बीच एक छोटा सा सर्कल बनाएं, उसके चारों तरफ petals खींचें और अंदर बारीक शेडिंग करें। उंगलियों पर बेल की तरह पत्तियां बना लें। अगर आपको बिल्कुल सिंपल और एलिगेंट लुक पसंद है तो ये आपके लिए परफेक्ट है।

Arabic Floral Mehndi

Arabic floral mehndi
Arabic floral mehndi( Source: Social Media)

यह बेल हाथ के एक कोने से शुरू होकर index finger तक जाती है। कलाई पर बड़े फूल बनाएं। वहां से एक vine खींचते हुए उंगली तक ले जाएं और रास्ते में छोटी-छोटी कलियां व पत्तियां जोड़ते जाएं। इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स और एथनिक ड्रेसेस दोनों के साथ ये डिज़ाइन परफेक्ट है।

Floral Hathphool Mehndi

Rakhi floral mehndi designs
Rakhi floral mehndi designs( Source: Social Media)

यह डिजाइन हाथ के पीछे बनाई जाती है, जो ज्वेलरी की तरह लगती है। हाथ के पीछे एक सुंदर सा फूल बनाएं और उससे बारीक dots या पतली चेन की मदद से उंगलियों तक लाइन्स जोड़ दें। पार्टीज और फेस्टिवल्स में मॉडर्न लुक पाने के लिए ये डिज़ाइन बेस्ट है।

Also Read: Rakhi Mehndi Designs: इस रक्षा बंधन हाथों में सजाएं भाई के नाम की मेहँदी, देखें एक से बढ़कर एक डिज़ाइन

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।