रक्षाबंधन पर हर बहन का सपना होता है कि वह अपने एथनिक लुक में सबसे खास और गॉर्जियस दिखे। अगर आप भी इस बार वही पारंपरिक गहने पहनकर ऊब चुकी हैं, तो कश्मीरी ज्वेलरी आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। अपनी बारीक नक्काशी और शाही अंदाज के लिए मशहूर ये ज्वेलरी डिजाइंस आपके सिंपल सूट या साड़ी लुक को भी एक अट्रैक्टिव और रॉयल वाइब दे सकती हैं।
Kashmiri Jhumkas

इस रक्षाबंधन अपने फेस्टिव लुक को खास बनाने के लिए लंबी चेन और बारीक घुंघरू वाले कश्मीरी इयररिंग्स ट्राई करें। कानों से लेकर बालों तक सजने वाली यह इयररिंग चेन और उसकी हल्की छनछन आपके चेहरे की रंगत और निखार को दोगुना कर देगी।
Kashmiri Necklace Designs

अगर आप एथनिक आउटफिट के साथ गले में पहनने के लिए कुछ ट्रेंडी और रॉयल ढूंढ रही हैं, तो घुंघरूदार कश्मीरी नेकलेस बेस्ट चॉइस है। यह स्टेटमेंट पीस आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स पर आसानी से मिल जाएगा और आपके सिंपल लुक को भी एलीगेंट बना देगा।
Kashmiri Watch Bracelet

भाई को राखी बांधते समय हाथों की सुंदरता पर सभी की नजरें रहती हैं। अपनी कलाई और हथेलियों को सजाने के लिए आप कश्मीरी स्टाइल हैंड ब्रेसलेट या क्राफ्टेड वॉच चुन सकती हैं। इसकी पारंपरिक बनावट आपके पूरे रक्षाबंधन लुक में चार चांद लगा देगी।



Download Android App
Download iOS App




