9 Carat Gold Ring Designs: स्टाइलिश और किफ़ायती! देखें 9 कैरट गोल्ड रिंग्स के सबसे लेटेस्ट डिज़ाइन

Summary :

सोने की अंगूठी पहनना किसे पसंद नहीं? लेकिन जब बात रोज़ाना पहनने और बजट को मेंटेन करने की आती है, तो 22 या 18 कैरेट की जगह 9 कैरेट (9K) गोल्ड रिंग्स आजकल सबसे बेहतरीन और स्मार्ट विकल्प बनकर उभरी हैं। 9 कैरेट गोल्ड न सिर्फ आपकी जेब पर हल्का रहता है, बल्कि इसके डिज़ाइन्स इतने ट्रेंडी और मॉडर्न होते हैं कि ये आपके हर आउटफिट के साथ परफेक्ट मैच करते हैं। चाहे आपको ऑफिस जाना हो, कॉलेज की कोई पार्टी हो, या अपनी बहन और दोस्त को कोई यादगार तोहफा देना हो, 9K गोल्ड रिंग्स हर मौके के लिए…

सोने की अंगूठी पहनना किसे पसंद नहीं? लेकिन जब बात रोज़ाना पहनने और बजट को मेंटेन करने की आती है, तो 22 या 18 कैरेट की जगह 9 कैरेट (9K) गोल्ड रिंग्स आजकल सबसे बेहतरीन और स्मार्ट विकल्प बनकर उभरी हैं। 9 कैरेट गोल्ड न सिर्फ आपकी जेब पर हल्का रहता है, बल्कि इसके डिज़ाइन्स इतने ट्रेंडी और मॉडर्न होते हैं कि ये आपके हर आउटफिट के साथ परफेक्ट मैच करते हैं।

चाहे आपको ऑफिस जाना हो, कॉलेज की कोई पार्टी हो, या अपनी बहन और दोस्त को कोई यादगार तोहफा देना हो, 9K गोल्ड रिंग्स हर मौके के लिए एक आइडियल चॉइस हैं। आइए नज़र डालते हैं 9 कैरट गोल्ड रिंग्स के कुछ सबसे लेटेस्ट और खूबसूरत डिज़ाइन्स पर जो आजकल काफी ट्रेंड में हैं।

Interlocking Pattern Ring

gold rings for sister
gold rings for sister( Source: Social Media)

दो या उससे ज़्यादा आकारों के आपस में जुड़े होने का यह डिज़ाइन अंगूठी को बेहद खास और अलग बनाता है। अगर आप भारी और पारंपरिक गहनों से बचना चाहती हैं, तो यह इंटरलॉकिंग रिंग आपके हाथों को एक स्लीक और कंटेम्पररी लुक देगी।

Butterfly & Floral Ring

Rakhi gift ideas
Rakhi gift ideas( Source: Social Media)

यह डिज़ाइन उन लोगों की पहली पसंद है जिन्हें फेमिनिन और नाज़ुक ज्वेलरी पसंद है। रिंग के ऊपर बनी एक छोटी सी तितली या फूलों की हल्की-सी झलक इसे बेहद प्यारा लुक देती है। इसे आप अपनी कैज़ुअल ड्रेसेस के साथ आसानी से पेयर कर सकती हैं।

Simple Stone-Studded Ring

9k gold rings for Rakshabandhan
9k gold rings for Rakshabandhan( Source: Social Media)

अगर आपको थोड़ी चमक पसंद है, तो 9K गोल्ड बेस के साथ एक या कुछ छोटे स्टोन्स वाली रिंग चुनें। यह सगाई, सालगिरह या किसी भी खास मौके पर गिफ्ट करने के लिए भी एक बेहतरीन और बजट-फ्रेंडली विकल्प है।

Also Read: Raksha Bandhan Statement Earrings: रक्षाबंधन के मौके पर ट्राई करें ये लेटेस्ट स्टेटमेंट इयररिंग डिजाइन

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।