Raksha Bandhan Statement Earrings: रक्षाबंधन के मौके पर ट्राई करें ये लेटेस्ट स्टेटमेंट इयररिंग डिजाइन

Summary :

रक्षाबंधन पर आपके एथनिक और फ्यूजन आउटफिट्स के साथ परफेक्ट मैच करने वाले कुछ लेटेस्ट स्टेटमेंट इयररिंग डिजाइन्स।

Raksha Bandhan Statement Earrings: रक्षाबंधन का त्यौहार भाई-बहन के अटूट प्यार के साथ-साथ बहनों के लिए सजने-संवरने का भी सबसे खास मौका होता है। इस दिन खूबसूरत एथनिक आउटफिट्स के साथ अगर ज्वेलरी सही चुनी जाए, तो लुक में चार चांद लग जाते हैं। इस बार अपने ट्रेडिशनल लुक को थोड़ा मॉडर्न और ट्रेंडी टच देने के लिए भारी-भरकम हार की जगह स्टेटमेंट इयररिंग्स ट्राई करें।

रक्षाबंधन पर आपके एथनिक और फ्यूजन आउटफिट्स के साथ परफेक्ट मैच करने वाले कुछ लेटेस्ट स्टेटमेंट इयररिंग डिजाइन्स।

Pearl Detailed Chandbalis

Statement earrings
Statement earrings( Source: Social Media)

मोती की लटकन वाली चांदबालियां कभी फैशन से बाहर नहीं होतीं। यह आपके चेहरे को फ्रेम करती हैं और बिना किसी गले के हार के भी पूरा लुक कंप्लीट कर देती हैं। इस तरह के डिज़ाइन एवरग्रीन और रॉयल लुक देते है। अनारकली सूट, गरारा सेट या हैवी कुर्ती पहन आप अपने लुक को कम्पलीट कर सकती है।

Oversized Oxidized Jhumkas

statement earring designs
statement earring designs( Source: Social Media)

सिल्वर और ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी आजकल बेहद ट्रेंड में है। हल्के पेस्टल कलर्स के साथ ऑक्सीडाइज्ड इयररिंग्स का कंट्रास्ट बहुत ही स्टनिंग लगता है। कॉटन साड़ी, इंडो-वेस्टर्न ड्रेप्स या प्रिंटेड कुर्ता सेट के साथ ये एक दम परफेक्ट है।

Threadwork & Mirror Dangle Earrings

statement earring designs( Source: Social Media)
statement earring designs( Source: Social Media)

अगर आपका आउटफिट सिंपल है, तो रंग-बिरंगे धागों और छोटे-छोटे शीशों की डिटेलिंग वाले इयररिंग्स आपके लुक में रंग भर देंगे। ब्राइट और रंग-बिरंगे सूट्स या शरारा ड्रेसेस के साथ ये एक दम परफेक्ट है।

Temple Design Statement Studs

statement earring designs( Source: Social Media)
statement earring designs( Source: Social Media)

जो बहनें लटकने वाले इयररिंग्स से सहज महसूस नहीं करतीं, उनके लिए ओवरसाइज़्ड टेंपल वर्क स्टड्स बेहतरीन विकल्प हैं। यह क्लासी और ग्रेसफुल लुक देते हैं।

Kundan & Meenakari Drop Earrings

statement earring designs( Source: Social Media)
statement earring designs( Source: Social Media)

पेस्टल मीनाकारी के साथ कुंदन वर्क इस फेस्टिव सीजन की पहली पसंद बना हुआ है। यह आपके लुक को बिना ज्यादा मेहनत के एक्स्ट्रा-ऑर्डिनरी बना देता है।

Also Read: Raksha Bandhan 2026 Jhumka Designs: इस रक्षा बंधन साड़ी और सूट के साथ मैच करें ये 4 तरह के झुमके, हर कोई करेगा आपकी तारीफ

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।