Farshi Salwar Suit Designs For Rakshabandhan: इस रक्षाबंधन दिखें सबसे अलग, ट्राई करें ये ट्रेंडिंग ‘फर्शी सलवार सूट’ डिज़ाइन्स!

Summary :

अगर आप भी हर साल वही आम सलवार-कमीज, अनारकली या प्लाजो सूट पहनकर ऊब चुकी हैं, तो इस बार अपने लुक में थोड़ा नयापन लाएं। इस रक्षाबंधन आप Farshi Salwar Suit ट्राई कर सकती हैं। इन दिनों यह फैशन काफी ट्रेंड में है और आपको एक परफेक्ट फेस्टिव लुक दे सकता है।

रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र और अटूट प्रेम का त्योहार है, जिसे पूरे देश में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस खास दिन पर हर बहन की ख्वाहिश होती है कि वह सबसे खूबसूरत, एथनिक और स्टाइलिश दिखे।

अगर आप भी हर साल वही आम सलवार-कमीज, अनारकली या प्लाजो सूट पहनकर ऊब चुकी हैं, तो इस बार अपने लुक में थोड़ा नयापन लाएं। इस रक्षाबंधन आप Farshi Salwar Suit ट्राई कर सकती हैं। इन दिनों यह फैशन काफी ट्रेंड में है और आपको एक परफेक्ट फेस्टिव लुक दे सकता है।

Printed Cotton Farshi Salwar Suit

Farshi Salwar Suit Designs For Rakshabandhan
Farshi Salwar Suit Designs For Rakshabandhan( Source: Social Media)

अगर आप राखी बांधते समय या पूजा के दौरान कुछ आरामदायक और सोबर पहनना चाहती हैं, तो प्रिंटेड कॉटन फर्शी सूट एक बेहतरीन विकल्प है। ये ढीले-ढाले होने के कारण पहनने में काफी कंफर्टेबल होते हैं। एक शानदार और ट्रेंडी लुक के लिए आप इसे खूबसूरत ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी के साथ पेयर कर सकती हैं।

Gotta- Patti Work Farshi Salwar Suit

Farshi Salwar Suit Designs For Rakshabandhan( Source: Social Media)
Farshi Salwar Suit Designs For Rakshabandhan( Source: Social Media)

त्योहारों पर गोटा-पत्ती का काम हमेशा जंचता है। इस रक्षाबंधन आप हैवी गोटा-पत्ती वर्क वाला फर्शी सूट चुनकर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। इसके साथ हल्का मेकअप, एक एलिगेंट हेयरस्टाइल और गोल्डन ज्वेलरी आपके इस फेस्टिव लुक को पूरी तरह से गॉर्जियस बना देगी।

Straight Kurta With Farshi Salwar Suit

Farshi Salwar Suit Designs For Rakshabandhan( Source: Social Media)
Farshi Salwar Suit Designs For Rakshabandhan( Source: Social Media)

अगर आपको नवाबी और रॉयल लुक पाना है, तो स्ट्रेट कुर्ते के साथ फर्शी सलवार और मैचिंग दुपट्टा एकदम परफेक्ट चॉइस है। इस एथनिक आउटफिट की शान बढ़ाने के लिए आप पैरों में खूबसूरत मोजड़ी या जूती पहन सकती हैं। साथ ही, गले में कुंदन या पर्ल का नेकलेस आपके इस लुक को कंप्लीट करेगा।

Embroidered Farshi Salwar Suit

Farshi Salwar Suit Designs For Rakshabandhan( Source: Social Media)
Farshi Salwar Suit Designs For Rakshabandhan( Source: Social Media)

भीड़ से बिल्कुल अलग और सबसे स्टाइलिश दिखने के लिए आप एम्ब्रॉयडरी बॉर्डर वाला फर्शी सूट भी पहन सकती हैं। इस सलवार का चौड़ा और कढ़ाईदार निचला हिस्सा काफी अट्रैक्टिव और रॉयल वाइब देता है। इसके साथ सटल न्यूड मेकअप और पैरों में स्टाइलिश कोल्हापुरी चप्पल पहनकर आप अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर सकती हैं।

Also Read: Raksha Bandhan Sharara Suit: रक्षाबंधन पर पाएं परफेक्ट ‘देसी वाइब’, बहनें खूब पसंद कर रही हैं ये Sharara Suit डिजाइन्स

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।