Raksha Bandhan Sharara Suit: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के अटूट प्यार के साथ-साथ ट्रेडिशनल ऑउटफिट और सजने-संवरने का भी खास मौका होता है। अगर आप इस रक्षाबंधन पर एथनिक लुक में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरना चाहती हैं और ‘परफेक्ट देसी वाइब’ की तलाश में हैं, तो शरारा सूट आपके लिए सबसे बेहतरीन विकल्प है।
साड़ी और भारी लहंगे की झंझट से दूर, शरारा सूट न केवल पहनने में बेहद आरामदायक होते हैं बल्कि आपको एक शाही और ग्लैमरस लुक भी देते हैं। इस सीज़न बहनों के बीच कौन-कौन से शरारा सूट डिजाइन्स सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं, आइए जानते हैं।
Mirror Work & Gota Patti Sharara Suit

पारंपरिक राजस्थानी और फेस्टिव लुक के लिए गोटा पट्टी और मिरर वर्क का कॉम्बिनेशन हमेशा सदाबहार रहता है। कुर्ते और शरारे के घेरे पर बारीक मिरर वर्क हर तरह के फंक्शन में बहुत शानदार चमक देता है। इसे हैवी झुमकों और बंधनी दुपट्टे के साथ पेयर करें।
Pastel Shades with Organza Dupatta

अगर आपको चटख रंगों के बजाय सोबर कलर्स पसंद हैं, तो पेस्टल कलर्स जैसे पीच, मिंट ग्रीन, बेबी पिंक, और लेवेंडर आपकी पहली पसंद होने चाहिए ऑर्गनजा फैब्रिक का लाइटवेट और फ्लोई टेक्सचर आपको एक एलिगेंट और मॉडर्न लुक देता है। मिनिमल मेकअप और पर्ल ज्वेलरी के साथ इस लुक को कम्प्लीट करें।
Anarkali Style Short Kurti

स्ट्रीट फैशन से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक, अनारकली कट वाली शॉर्ट कुर्ती के साथ फ्लेयर्ड शरारा काफी धूम मचा रहा है। इस डिजाइन में कुर्ती का घेरा और शरारे की लेयरिंग मिलकर एक मिनी लहंगे जैसा लुक देती है। ऊंची हील्स और स्टेटमेंट चांदबाली इसके साथ बेहद खूबसूरत लगती हैं।
Thread & Sequin Embroidery

दिन के समय राखी बांधने के कार्यक्रम के लिए थ्रेड वर्क और हल्के सीक्विन्स काम वाले कॉटन या जॉर्जेट शरारा सूट सबसे बेस्ट रहते हैं। यह दिखने में हैवी लगते हैं लेकिन वजन में बेहद हल्के और कम्फर्टेबल होते हैं। बालों में मेसी बन बनाएं और बालों में ताजे गजरे की कली लगाएं।



Download Android App
Download iOS App




