Trendy Rakhi Outfits 2026: भाई-बहन के प्यार भरे त्योहार पर चमकें, रक्षाबंधन के लिए बेस्ट है ये एथनिक एंड फ्यूजन लुक्स

Summary :

इस रक्षाबंधन अगर आप भी सबसे खास और खूबसूरत नजर आना चाहती हैं, तो ये ट्रेंडिंग आउटफिट्स आपके लुक में चार चांद लगा देंगे।

रक्षाबंधन का पावन पर्व केवल भाई-बहन के अटूट रिश्ते का ही जश्न नहीं है, बल्कि यह स्टाइल और एथनिक फैशन को फ्लॉन्ट करने का भी सबसे बेहतरीन मौका है। ट्रेडिशनल एथनिक वियर की सादगी हो या आधुनिक फ्यूजन का ग्लैमर, इस रक्षाबंधन अगर आप भी सबसे खास और खूबसूरत नजर आना चाहती हैं, तो ये ट्रेंडिंग आउटफिट्स आपके लुक में चार चांद लगा देंगे।

Anarkali Suit and Sharara Set

Rakhi Outfit Ideas 2026
Rakhi Outfit Ideas 2026( Source: Social Media)

अगर आपको क्लासिक और हैवी ट्रेडिशनल लुक पसंद है, तो पेस्टल शेड्स जैसे मिंट ग्रीन, पीच, या पाउडर ब्लू में अनारकली या शरारा सूट चुनें। सिल्क या गोटा-पट्टी वर्क वाले शरारा सेट न केवल रॉयल लुक देते हैं, बल्कि पूजा के दौरान काफी आरामदायक भी रहते हैं।

Indo Western Dhoti With Crop Top

Festive Outfit Ideas
Festive Outfit Ideas( Source: Social Media)

अगर आप सूट और साड़ी से हटकर कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो धोती पैंट्स के साथ एम्ब्रॉयडर्ड क्रॉप टॉप और लॉन्ग केप ट्राई करें। यह इंडो-वेस्टर्न फ्यूजन लुक आपको ट्रेंडी, कूल और बहुत ही एलिगेंट वाइब देगा।

Saree

Ethnic Outfits for Rakhi
Ethnic Outfits for Rakhi( Source: Social Media)

साड़ी का क्रेज कभी पुराना नहीं होता। रक्षाबंधन के दिन हल्की कॉटन, चंदेरी या ऑर्गेंजा साड़ी बेहतरीन विकल्प हैं। अगर आपको साड़ी संभालने में परेशानी होती है, तो आप प्री-स्टिच या रेडी-टू-वियर साड़ी का चुनाव कर सकती हैं। इसे बेल्ट के साथ स्टाइल करके आप एक न्यू-एज एथनिक लुक पा सकती हैं।

Kurti With Palazoo Set

 Indo-Western Outfit for Rakhi
Indo-Western Outfit for Rakhi( Source: Social Media)

सिंपल और सोबर लुक के लिए एथनिक प्रिंटेड कुर्ती और पैलाजो के साथ कंट्रास्ट कलर का श्रग या जैकेट पेयर करें। यह आउटफिट दिनभर की भागदौड़ और रिश्तेदारों से मिलने-जुलने के लिए बेहद कम्फर्टेबल और स्टाइलिश रहता है।

Also Read: Chikankari Suits Designs For Raksha Bandhan: चिकनकारी सूट के 4 डिजाइन देंगे एलिगेंट लुक, रक्षा बंधन पर कर सकती हैं स्टाइल

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।