Raksha Bandhan 2026: एथनिक लुक में लगाना है चार चांद? रक्षा बंधन पर सूट-साड़ी के साथ ट्राई करें ये 5 खूबसूरत हेयरस्टाइल्स

Summary :

यहाँ 5 आसान और ट्रेंडिंग हेयरस्टाइल्स दिए गए हैं, जो आपके एथनिक लुक में चार चांद लगा देंगे।

रक्षा बंधन का त्योहार करीब है और हर कोई इस खास मौके पर सबसे खूबसूरत दिखना चाहता है। अगर आपने अपना एथनिक आउटफिट सूट या साड़ी फाइनल कर लिया है, लेकिन हेयरस्टाइल को लेकर उलझन में हैं, तो फिक्र न करें। एक सही हेयरस्टाइल आपके पूरे लुक को बदल सकता है।

यहाँ 5 आसान और ट्रेंडिंग हेयरस्टाइल्स दिए गए हैं, जो आपके एथनिक लुक में चार चांद लगा देंगे।

Messy Bun with Floral Touch

Raksha Bandhan 2026
Raksha Bandhan 2026( Source: Social Media)

अगर आप साड़ी पहन रही हैं, तो मेसी बन एक परफेक्ट चॉइस है। बालों को हल्का ट्विस्ट करते हुए पीछे एक लो बन बनाएं। सामने से कुछ लटें निकालें। इसे ताजे गजरे या छोटी-छोटी आर्टिफिशियल फ्लावर्स से सजाएं। यह आपको एक रॉयल और एलीगेंट लुक देगा।

Half-Up Half-Down Waves

Raksha Bandhan 2026( Source: Social Media)
Raksha Bandhan 2026( Source: Social Media)

यह स्टाइल अनारकली या स्ट्रेट सूट के साथ बेहद खूबसूरत लगता है। बालों के फ्रंट सेक्शन से दोनों तरफ से छोटी-छोटी ब्रेड्स बनाकर पीछे पिन करें। बाकी बालों को सॉफ्ट कर्ल्स या वेव्स में खुला छोड़ दें। यह हेयरस्टाइल ट्रेडिशनल और मॉडर्न लुक का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है।

Side-Swept French Braid

Raksha Bandhan 2026( Source: Social Media)
Raksha Bandhan 2026( Source: Social Media)

सूट हो या साड़ी, यह हेयरस्टाइल कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होता। बालों को एक तरफ करके फ्रेंच या सिंपल खजूरी चोटी बनाएं। चोटी को थोड़ा पफ-अप करें ताकि वह घनी दिखे। इसमें छोटी-छोटी पर्ल पिन्स लगाकर इसे और भी अट्रैक्टिव बना सकती हैं।

Sleek Low Ponytail

Raksha Bandhan 2026( Source: Social Media)
Raksha Bandhan 2026( Source: Social Media)

अगर आप मिनिमल और ट्रेंडी लुक पसंद करती हैं, तो स्लीक पोनीटेल ट्राई करें। बालों में मिडल पार्टिंग करें और स्ट्रेटनर की मदद से बालों को बिल्कुल स्लीक करके नीचे की तरफ बांधें। हैवी इयररिंग्स के साथ यह स्टाइल बेहद ग्लैमरस लगता है।

Front Puff with Soft Curls

Raksha Bandhan 2026( Source: Social Media)
Raksha Bandhan 2026( Source: Social Media)

यह हर तरह के फेस कट पर जचता है और इसे बनाना काफी आसान है। क्राउन एरिया पर हल्का सा पफ बनाएं और पीछे बालों को ओपन छोड़ दें। नीचे के बालों में सॉफ्ट कर्ल्स करें। यह आपके चेहरे को एक नया कट और बाउंस देता है, जिससे सूट और साड़ी दोनों की ग्रेस बढ़ जाती है।

Also Read: Green Nail Art Designs: इस सावन सिर्फ हरी चूड़ियां ही नहीं, ट्राई करें ये खूबसूरत ‘ग्रीन नेल आर्ट’ डिजाइन्स!

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।