Green Nail Art Designs: इस सावन सिर्फ हरी चूड़ियां ही नहीं, ट्राई करें ये खूबसूरत ‘ग्रीन नेल आर्ट’ डिजाइन्स!

Summary :

अगर आप भी इस सावन अपने हाथों को एलिगेंट और मॉडर्न टच देना चाहती हैं, तो ये 4 लेटेस्ट ग्रीन नेल आर्ट डिजाइंस आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हैं।

सावन का महीना हरियाली, उमंग और सुहाग के त्योहारों का प्रतीक माना जाता है। इस दौरान महिलाएं हरे रंग की साड़ी, सूट, कांच की हरी चूड़ियां, बिंदी और मेहंदी से खुद को खास अंदाज में सजाती हैं। लेकिन अगर इस ट्रेडिशनल लुक के साथ आपका नेल आर्ट भी सावन की थीम से मैच कर जाए, तो आपका पूरा लुक खिल उठता है!

आजकल प्लेन नेल पॉलिश की जगह ट्रेंडी और ग्लैमरस नेल आर्ट का क्रेज काफी बढ़ चुका है। अगर आप भी इस सावन अपने हाथों को एलिगेंट और मॉडर्न टच देना चाहती हैं, तो ये 4 लेटेस्ट ग्रीन नेल आर्ट डिजाइंस आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हैं।

Emerald Green

Green Nail Art Designs
Green Nail Art Designs( Source: Social Media)

अगर आपको एक सिंपल, सोबर और रॉयल लुक पसंद है, तो एमराल्ड ग्रीन नेल आर्ट आपके लिए ही है। इसके साथ गोल्डन रिंग्स और हरी कांच की चूड़ियां पहनें। यह ट्रेडिशनल और इंडो-वेस्टर्न दोनों आउटफिट्स पर खूब जंचता है।

Green And Golden Nail Art

Green Nail Art Designs( Source: Social Media)
Green Nail Art Designs( Source: Social Media)

सावन के त्योहारों और पूजा-पाठ के माहौल में गोल्डन टच हमेशा ही खूबसूरत लगता है। हरियाली तीज, सावन के सोमवार की पूजा या शादी-ब्याह के मौकों के लिए यह डिजाइन सबसे बेस्ट चॉइस है। लाइट या डार्क ग्रीन बेस पर गोल्डन ग्लिटर, गोल्ड लाइनिंग या गोल्ड फॉइल के छोटे-छोटे पैच बेहद अट्रैक्टिव दिखते हैं।

Floral Green Nail Art

Green Nail Art Designs( Source: Social Media)
Green Nail Art Designs( Source: Social Media)

अगर आपको बहुत ज्यादा हैवी लुक पसंद नहीं है और आप एक प्यारा, नाजुक सा डिजाइन चाहती हैं, तो फ्लोरल पैटर्न ट्राई करें। मेहंदी लगे हाथों और हरी चूड़ियों के साथ यह फ्लोरल आर्ट बेहद खूबसूरत लगता है। पेस्टल या लाइट ग्रीन बेस पर सफेद या पीले रंग के नन्हे-मुन्ने फूल आपके हाथों को बहुत ही फ्रेश और एलिगेंट लुक देते हैं।

Ombre Green

Green Nail Art Designs( Source: Social Media)
Green Nail Art Designs( Source: Social Media)

फैशन वर्ल्ड में ‘ओम्ब्रे स्टाइल’ काफी समय से ट्रेंड में बना हुआ है।अगर आप ट्रेडिशनल एथनिक वियर के साथ थोड़ा वेस्टर्न या फ्यूजन तड़का लगाना चाहती हैं, तो ओम्ब्रे नेल आर्ट एकदम परफेक्ट रहेगा। इसमें हल्के और गहरे हरे रंग का एक स्मूथ शेडिंग बनाया जाता है, जिससे नाखून लंबे और स्टाइलिश दिखते हैं।

Also Read: Hariyali Teej Makeup Look: इस हरियाली तीज ट्राई करें ये बॉलीवुड एक्ट्रेस इंस्पायर्ड मेकअप लुक्स

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।