Mitchell Starc ने रचा इतिहास, सबसे कम गेंदों मे 10 विकेट लेकर बना डाला रिकॉर्ड

Summary :

मिचेल स्टार्क ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 109 गेंदों में 10 विकेट लेकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने डेल स्टेन को पीछे छोड़ते हुए टेस्ट क्रिकेट में 441 विकेट पूरे कर लिए और 10वें स्थान पर पहुंच गए। अब स्टार्क की नजर कॉर्टनी वॉल्श के 519 विकेट के आंकड़े को पीछे छोड़कर टेस्ट क्रिकेट के सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में ऊपर चढ़ने पर है।

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अपनी घातक गेंदबाजी से नया रिकॉर्ड कायम कर लिया है। मकाय में खेले गए इस मुकाबले में स्टार्क ने कुल 10 विकेट अपने नाम किए और ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ दो दिनों में पारी और 51 रन से शानदार जीत दर्ज की। स्टार्क ने इस मुकाबले में 109 गेंदों में 10 विकेट हासिल किए। इसके साथ ही वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में 10 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं।

109 गेंदों में 10 विकेट, खास क्लब में शामिल

Record Of George Lohmann
Record Of George Lohmann (Source: Google)

टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के जॉर्ज लोहमन के नाम है। उन्होंने 1896 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ महज 91 गेंदों में यह अचीवमेंट हासिल की थी। इस लिस्ट में जॉनी ब्रिग्स और फ्रैंक वूली जैसे दिग्गज गेंदबाज भी शामिल हैं।

सबसे कम गेंदों में 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज:

Mitchell Starc New Record
Mitchell Starc New Record (Source: Google)

जॉर्ज लोहमन (इंग्लैंड) – 91 गेंद
जॉनी ब्रिग्स (इंग्लैंड) – 98 गेंद
जॉर्ज लोहमन (इंग्लैंड) – 103 गेंद
फ्रैंक वूली (इंग्लैंड) – 104 गेंद
मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया) – 109 गेंद

डेल स्टेन को भी छोड़ा पीछे

Mitchell Starc Surpassed Dale Steyn
Mitchell Starc Surpassed Dale Steyn (Source: Google)

बांग्लादेश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद स्टार्क के टेस्ट विकेटों की संख्या 441 हो गई है। वह 107 टेस्ट मैचों की 205 पारियों में यह आंकड़ा हासिल कर चुके हैं। स्टार्क अब टेस्ट क्रिकेट के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में 10वें नंबर पर पहुंच गए हैं। स्टार्क ने साउथ अफ्रीका के महान तेज गेंदबाज डेल स्टेन को पीछे छोड़ दिया है। स्टेन ने 93 टेस्ट मैचों में 439 विकेट लिए थे, लेकिन अब स्टेन इस लिस्ट में 11वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

स्टार्क के नाम टेस्ट क्रिकेट में 19 बार एक पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भी है। वह तीन बार एक टेस्ट मैच में 10 या उससे ज्यादा विकेट भी हासिल कर चुके हैं। टेस्ट में उनका बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन 58 रन देकर 7 विकेट लेना है।

अब कॉर्टनी वॉल्श पर नजर

Courtney Walsh Record
Courtney Walsh Record (Source: Google)

स्टार्क अब सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में वेस्टइंडीज के महान तेज गेंदबाज कॉर्टनी वॉल्श के करीब पहुंच गए हैं। वॉल्श ने 132 टेस्ट मैचों में 519 विकेट हासिल किए थे, स्टार्क के सामने अब 519 विकेट के इस आंकड़े को पार करने का चैलेंज है।

मुरलीधरन के नाम सबसे ज्यादा विकेट

Highest Wicket Taker In Test Matches Muralitharan
Highest Wicket Taker In Test Matches Muralitharan (Source: Google)

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के महान ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के नाम है। उन्होंने 1992 से 2010 के बीच 133 टेस्ट मैचों में 800 विकेट हासिल किए थे। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न 708 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं, जबकि इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन 704 विकेट लेकर तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। मिचेल स्टार्क की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वह अपने टेस्ट करियर में कितनी दूर तक जाते हैं और क्या कॉर्टनी वॉल्श के 519 विकेट के आंकड़े को पीछे छोड़ने में वो कामयाब होते हैं या नहीं।

Read More: BCCI को नए टाइटल स्पॉन्सर की तलाश में लगा बड़ा झटका, जानें क्यों स्पॉनसरशिप के लिए तैयार नहीं है कंपनियां?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।