कोलंबो : एंजेलो मैथ्यूज को एक बार फिर श्रीलंका वनडे और टी-20 क्रिकेट टीम की कमान सौंपी गई है। कुछ माह पहले ही मैथ्यूज ने वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दिया था, लेकिन अब उन्हें एक बार फिर यह जिम्मेदारी दी गई है। ‘ईएसपीएनक्रिकइन्फो डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, इस नियुक्ति के साथ श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) को उम्मीद है कि मैथ्यूज टीम को 2019 विश्व कप तक लेकर जाएंगे। दिनेश चांडीमल को टेस्ट टीम के कप्तान के रूप में बरकरार रखा गया है और इसके साथ ही वह फिर से वनडे टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं।
मैथ्यूज ने इस बात को स्पष्ट किया है कि श्रीलंका क्रिकेट टीम के कोच पद पर चंडिका हथरुसिंघा की वापसी से उन्हें फिर से कप्तान की भूमिका हासिल करने में मदद मिली है। मैथ्यूज ने कहा, ”मैंने जब इस्तीफा दिया था, तो कप्तान पद पर वापसी के बारे में कभी नहीं सोचा था। भारत दौरे से वापसी के बाद बोर्ड अध्यक्ष ने मेरे साथ चर्चा की। चयनकर्ताओं ने भी मुझसे बात की और मुझे कप्तान पद पर लौटने के बारे में सोचने को कहा। मुझे इस बारे में फैसला लेने में कुछ दिनों का समय लगा। कुछ कारणों की वजह से मैं इस पद पर लौटा हूं।”
क्रिकेट की अधिक खबरों के लिए बने रहिए क्रिकेट केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App



