पूर्वी लंदन: दक्षिण अफ्रीका के घरेलू बल्लेबाज मार्को मैरेस ने प्रथम श्रेणी के एक क्रिकेट मैच में तिहरा शतक ठोककर 96 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 24 वर्षीय मैरेस ने यहां अपने देश के तीन दिवसीय घरेलू प्रतियोगिता में बॉर्डर टीम की तरफ से खेलते हुए ईस्टर्न प्रोविंस के खिलाफ 191 गेंदों पर नाबाद 300 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 35 चौके और 13 छक्के उड़ाए।
इससे पहले सबसे तेज तिहरे शतक का रिकॉर्ड चार्ली मैकार्टनी के नाम पर था जो उन्होंने नॉटिंघमशायर के खिलाफ वर्ष 1921 में 221 गेंदों पर लगाया था। चार्ली ने उस दौरान 345 रन की पारी खेली थी। मैच बारिश से प्रभावित होने के कारण ड्रॉ समाप्त हुआ। मैरेस ने असाधारण पारी खेलने के बाद कहा कि इस साल में क्लब क्रिकेट खेलने के लिए देश से बाहर नहीं गया।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



