भारतीय क्रिकेट के युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी की वजह से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हालांकि अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक कमेंट के बाद उनका नाम फिर चर्चा में आ गया है। दरअसल गुरुवार को पीएम मोदी ने एशियन गेम्स 2026 में मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कम उम्र में देश के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की तारीफ करी, जिसके बाद कैमरे में वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन देखने लायक था। ऐसे में उनका मुस्कुराता हुआ चेहरा अब लोगों का ध्यान खींच रहा है।
PM Modi On Vaibhav Sooryavanshi: पीएम मोदी ने युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन को सराहा
🔴VAIBHAV SURYAVANSHI REACTION WHEN PM MODI PRAISED HIM 😅
– The entire Team India started teasing Vaibhav after PM Modi praised him. 😭 https://t.co/qUj7jT8o5p
— Sam (@cricsam02) October 15, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों से बातचीत के दौरान कहा कि इस बार एशियन गेम्स में भारतीय टीम के कई खिलाड़ी ऐसे थे, जिनकी उम्र महज 15 से 17 साल के बीच थी। इतनी कम उम्र में शानदार प्रदर्शन करके इन खिलाड़ियों ने देश का गौरव बढ़ाया और लोगों का दिल जीता। पीएम मोदी की यह बात सुनते ही कैमरा वैभव सूर्यवंशी की ओर मुड़ गया। ऐसे में प्रधानमंत्री की तारीफ पर वैभव मुस्कुराते हुए नजर आए। अब उनका यह रिएक्शन चर्चा का विषय बन गया है।
छोटी उम्र में शुरुआत करना बन सकता है फायदा

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में इस बात पर भी जोर दिया कि सफलता हासिल करने के लिए उम्र कोई रुकावट नहीं है। उनके मुताबिक, कम उम्र में खेल की शुरुआत करने से खिलाड़ियों को आने वाले समय में आगे बढ़ने का एडिशनल फायदा मिल सकता है। उन्होंने ब्रिलीएंट खिलाड़ियों की पहचान शुरुआती उम्र में ही करने की जरूरत बताई। साथ ही, खेलो इंडिया और इमर्जिंग खेलो इंडिया जैसी पहलों का जिक्र करते हुए कहा कि आने वाले सालों में हजारों युवा खिलाड़ियों को अपनी एबिलिटी दिखाने के मौके मिलेंगे।
एशियन गेम्स में भारतीय मेन्स टीम ने जीता गोल्ड

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय मेन्स क्रिकेट टीम ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। टीम को सीडेड सिस्टम के तहत सीधे क्वार्टरफाइनल में जगह मिली थी। आपको बता दें कि क्वार्टरफाइनल में भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला बारिश की वजह से पूरा नहीं हो पाया था। वहीं बेहतर रैंकिंग के बेस पर भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। ऐसे में सेमीफाइनल के अंदर भारत ने श्रीलंका को 124 रन से हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया। इस खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 19 रन से मात दी और गोल्ड मेडल जीत लिया।
वैभव सूर्यवंशी ने भी इस टूर्नामेंट में बल्लेबाजी करते हुए दो पारियों में कुल 53 रन बनाए। कम उम्र में इंटरनेशनल लेवल पर खेलने और अपनी एबिलिटी दिखाने की वजह से वह क्रिकेट फैंस के बीच काफी पॉपुलर हो रहे हैं।
भारतीय वुमेन क्रिकेट टीम ने भी जीता गोल्ड मेडल

एशियन गेम्स में भारतीय वुमेन क्रिकेट टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। फाइनल में भारतीय वुमेन टीम ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस तरह मेन्स और वुमेन्स, दोनों भारतीय क्रिकेट टीमों ने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर देश को रिप्रेजेंट किया। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी की ओर से युवा खिलाड़ियों की तारीफ और वैभव सूर्यवंशी का मुस्कुराता हुआ रिएक्शन क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।


Download Android App
Download iOS App




